- Date : 17/08/2023
- Read: 2 mins
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को इस महीने 25 और 27 तारीख को सैलरी मिल जाएगी। ओणम और गणेश चतुर्थी को लेकर केंद्र सरकार ने ये फैसला किया है।

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। इस महीने आपको सैलरी के लिए 31 अगस्त तक का इंतजार नहीं करना होगा बल्कि आपको एडवांस सैलरी मिल जाएगी। केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि ओणम और गणेश चतुर्थी के मौके पर केंद्रीय कर्मचारियों को पहले सैलरी दी जाए। केरल में ओणम का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है वैसे ही महाराष्ट्र में लोग गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाते हैं। इसलिए इन दोनों राज्यों के सभी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को इस महीने जल्दी सैलरी मिल जाएगी।
वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए मेमोरेंडम में कहा गया है कि केरल में केंद्रीय कर्मचारियों को 25 जुलाई को सैलरी मिलेगी वहीं महाराष्ट्र में केंद्रीय कर्मचारियों को 27 अगस्त को सैलरी मिलेगी। इसके अलावा दोनों राज्यों के पेंशनर्स को भी इसी तारीख को पेंशन मिल जाएगी। इसके अलावा केंद्र सरकार की तरफ से मिलने वाला भत्ता भी इन दोनों राज्यों में एडवांस में जाएगा। वित्त मंत्रालय की तरफ से साफ किया गया है कि ये पैसा एडवांस पेमेंट के तौर पर दिया जा रहा है।
इसके अलावा केरल सरकार ने ओणम के मौके पर राज्य सरकार के कर्मचारियों को चार हजार रुपये एक्सट्रा बोनस देने का ऐलान किया है। जो सरकारी कर्मचारी जो बोनस के पात्र नहीं हैं उन्हें 27,50 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे।
&;