- Date : 05/02/2023
- Read: 2 mins
केंद्र सरकार जल्द ही अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते में 4 फीसद का इजाफा करने वाली है। यानी कि अब महंगाई भत्ते को 38 फीसद से 42 फीसद किया जाएगा।

DA Hike: केंद्र के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। जी हां, सरकार 1 करोड़ से अधिक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते (DA) को बढ़ाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो केंद्र सरकार जल्द ही अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते में 4 फीसद का इजाफा करने वाली है। यानी कि अब महंगाई भत्ते को 38 फीसद से 42 फीसद किया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि यह बढ़ोतरी होली तक हो जाएगी। महंगाई भत्ते में वृद्धि 1 जनवरी 2023 से लागू होगी।
किस आधार पर होती है महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी?
श्रम मंत्रालय की एक यूनिट श्रम ब्यूरो हर माह महंगाई भत्ते की जांच करता है और उसके आधार पर कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए महंगाई भत्ते में बदलाव करता है। दिसंबर 2022 के लिए CPI-IW 31 जनवरी 2023 को जारी की गई थी। इसके आधार पर महंगाई भत्ते में 4.23 फीसद की बढ़ोतरी आती है। मोटे तौर पर 4 फीसद की बढ़ोतरी मानी जाती है, जो मार्च महीने तक कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुड़ कर आ सकती है।
क्यों होती है इसकी जरूरत
आपको बता दें कि केंद्र सरकार महंगाई भत्ते की समीक्षा साल में दो बार करती है। केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनरों के अच्छी लाइफ स्टाइल के लिए हर 2 साल पर महंगाई भत्ते (DA) की समीक्षा की जाती है।