- Date : 06/04/2023
- Read: 3 mins
फोर्ब्स इंडिया ने सबसे कम उम्र के अरबपति के रूप में इन्हें सूचीबद्ध किया है।

Billionaires 2022: जैसा कि हम सब जानते हैं फोर्ब्स दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची जारी करता है। फोर्ब्स इंडिया ने अपनी सूची में बायजू की दिव्या गोकुलनाथ और ज़ेरोधा के निखिल कामथ को वर्ष 2022 के लिए भारत के सबसे कम उम्र के अरबपतियों के रूप में शामिल किया है।
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 महामारी के दौरान एडटेक उद्यमियों बायजू रवींद्रन और दिव्या गोकुलनाथ का कारोबार तेजी से बढ़ा, और इनकी नेटवर्थ यानी कुल संपत्ति ब्रिटानिया के नुस्ली वाडिया और हीरो मोटोकॉर्प के पवन मुंजाल को पीछे छोड़कर 3.6 बिलियन डॉलर की हो गई। इस दम्पति ने 2011 में एडटेक कंपनी बायजू की स्थापना की थी। बायजू के प्रमुख निवेशकों में चैन जुकरबर्ग इनिशिएटिव और टेनसेंट भी शामिल हैं।
फोर्ब्स इंडिया की 2022 की अमीरों की सूची के अनुसार, बायजू की संस्थापक 36 वर्ष की दिव्या गोकुलनाथ और ज़ेरोधा के संस्थापक, 35 वर्ष के निखिल कामथ भारत के सबसे कम उम्र के अरबपति हैं। दिव्या गोकुलनाथ अपने पति और बायजू के सह-संस्थापक, बायजू रवींद्रन के साथ साझे तौर पर सूची में 54वां स्थान पाया है।
डिस्काउंट ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म जेरोधा के संस्थापक दो भाई नितिन और निखिल कामथ को वर्ष 2022 सूची में 58वां स्थान मिला है। इस साल उनकी संपत्ति में बढ़ोत्तरी हुई है और यह 3.45 अरब डॉलर हो गई है। 2010 में स्थापित, ज़ेरोधा भारत के सबसे बड़े ब्रोकरेज में से एक है, इसके करीब 10 मिलियन ग्राहक हैं।
यह भी पढ़ें: ७ वित्तीय नियम
भारत के सौ सबसे अणीर व्यक्तियों के बारे में फोर्ब्स की रिपोर्ट
फोर्ब्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस वर्ष रुपया डॉलर के मुकाबले और कमजोर हुआ है, लेकिन इसके बावजूद, भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की संयुक्त संपत्ति 25 अरब डॉलर बढ़कर 800 अरब डॉलर तक पहुंच गई है।
इंफ्रास्ट्रक्चर टाइकून गौतम अडानी वर्ष 2022 की इस सूची में सबसे ऊपर रहे। ये इस साल के सबसे अमीर भारतीय और पूरी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इनकी संपत्ति लगभग दोगुनी हो गई और इनका नेटवर्थ 150 बिलियन डॉलर आंका गया है।
फोर्ब्स ने बताया कि मुकेश अंबानी 88 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे सबसे अमीर भारतीय रहे, जो पिछले साल से 5 प्रतिशत कम है।
सुपरमार्केट की डीमार्ट श्रृंखला के मालिक राधाकिशन दमानी इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। इस वर्ष उनकी कुल संपत्ति 6 प्रतिशत घटकर 27.6 अरब डॉलर रह गई है।
कोविड-19 वैक्सीन और सेरा बैरन से हुए मुनाफे के साथ साइरस पूनावाला की संपत्ति इस वर्ष बढ़कर 21.5 बिलियन डॉलर हो गई, और वे इस सूची में चौथे स्थान पर पहुँच गए।
इनके अलावा इस सूची में रतन टाटा, आनंद महिंद्रा, अजीम प्रेमजी, शिव नादर, दिलीप सांधवी, एनआर नारायणमूर्ति, लक्ष्मी मित्तल और अदर पूनावाला आदि शामिल हैं।
सूची में नौ नए सदस्य शामिल हुए, जिनमें ब्यूटी और फैशन रिटेलर नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर; एथनिक गारमेंट मेकर रवि मोदी और शूमेकर रफीक मलिक आदि प्रमुख हैं। फाल्गुनी नायर अपनी ब्यूटी और फैशन रिटेलर नायका की लिस्टिंग के बाद भारत की अपने दम पर बनी सबसे अमीर महिला बन गईं हैं।
हालांकि वर्ष 2023 में इस सूची में कुछ बदलाव हुआ है और आगे और भी बदलाव होने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: मार्केट में निफ़्टी ५० से रिटर्न कैसे पाए?