Sukanya Samruddhi Account: सुकन्या समृद्धि योजना का बैलेंस पता करना क्यों जरूरी है?

सुकन्या समृद्धि योजना आपके खाते में कितनी राशि इकट्ठा हुई है, इसे समय-समय पर जाँचते रहना चाहिए।

सुकन्या समृद्धि योजना

Sukanya Samruddhi account balance check: सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार द्वारा बच्चियों के लिए चलाई गई एक योजना है। इस योजना के अंतर्गत लगभग सभी बैंको में बच्चियों के नाम पर निवेश किया जा सकता है। लगभग सभी बैंक इस योजना के लिए नेट बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध करवाते हैं। 

सुकन्या समृद्धि योजना का खाता कैसे चेक करें?

सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में कितनी रकम जमा हुई है इसे यदि जाँचना चाहें तो तरीका यह होगा, 

  • ऑनलाइन बैंकिंग द्वारा बैंक खाते में लॉग इन करिए। 
  • खाताधारक के बैंक में मौजूद सभी खाते डैशबोर्ड पर दिखाई देंगे।
  • बायीं तरफ़ अकाउंट स्टेटमेंट विकल्प चुनें। 
  • इसके बाद सुकन्या समृद्धि खाता यह विकल्प चुनें तो उस खाते संबंधी विवरण प्रस्तुत हो जाएगा। 

इस विकल्प को चुनते ही पिछले 10 लेन-देन की जानकारी आ जाएगी। साथ ही पिछले वित्तीय वर्ष की जानकारी लेने के लिए भी विकल्प मिलता है। यह विवरण एमएस एक्सेल या पीडीएफ दोनों ही फॉर्मेट में डाउनलोड किया जा सकता है। 

ध्यान रहे इस सुविधा से सुकन्या समृद्धि खाते की केवल जानकारी प्राप्त होती है। 

सुकन्या समृद्धि योजना के खाते की जानकारी चाहें तो पासबुक अपडेट करके भी प्राप्त कर सकते हैं। बैंक या डाकघर जहाँ भी सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया जाता है, वहाँ एक पासबुक दिया जाता है। इस पासबुक में समय-समय पर आप बैंक और डाकघर से खाते की जानकारी प्रिंट करवा सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना के खाते की जानकारी लेने के फायदे 

  • भारत सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना पर धारा 80सी के अंतर्गत टैक्स छूट मिलती है। इसलिए टैक्स का रिटर्न भरते समय खाते की जानकारी आदि देना अनिवार्य होता है। 
  • सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत न्यूनतम ₹250 और अधिकतम ₹1.5 लाख जमा किए जा सकते हैं। समय-समय पर खाते की जानकारी प्राप्त करके सीमा से अधिक पैसे जमा नहीं हो रहे हैं, यह सुनिश्चित किया जा सकता है। 
  • सुकन्या समृद्धि योजना में पहले 15 वर्षों तक पैसे जमा किए जाते हैं। यदि आपने कोई राशि निर्धारित की हो तो बैलेंस चेक करके इस राशि तक पहुँचने में सहायता हो सकती है। 

सुकन्या समृद्धि योजना से ऑनलाइन निकासी नहीं

सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत इंटरनेट बैंकिंग की सहायता से पैसे जमा किए जा सकते हैं। आप स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन देकर निश्चित समय पर पैसा बचत खाते से सुकन्या समृद्धि खाते में जमा करवा सकते हैं। लेकिन ऑनलाइन निकासी नहीं की जा सकती।

यह भी पढ़ें: ७ वित्तीय नियम

सुकन्या समृद्धि खाता ऑनलाइन सुविधा से नहीं खोला जा सकता। 

वर्तमान में सुकन्या समृद्धि खाता ऑनलाइन सुविधा से नहीं खोला जा सकता। इसे बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर ही खुलवाया जा सकता है। केवल ऑनलाइन तरीके से फॉर्म ही भरा जा सकता है। 

सुकन्या समृद्धि खाते की विशेषताएँ 

  • सुकन्या समृद्धि खाता 10 वर्ष से कम आयु की बच्चियों के लिए ही खोला जा सकता है।
  • सुकन्या समृद्धि खाते में वार्षिक न्यूनतम ₹250 एवं अधिकतम ₹1.5 लाख जमा किए जा सकते हैं। 
  • माता-पिता अधिकतम दो बच्चियों के लिए खाता खुलवा सकते हैं। दूसरी बच्ची के समय यदि जुड़वाँ पुत्रियाँ हो तो तीसरी बिटिया के लिए भी खाता खोला जा सकता है।
  • सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 21 वर्ष के लिए निवेश किया जाता है। जिसमें से पहले 15 वर्ष पैसा जमा किया जाता है और बाद में केवल ब्याज जुड़ता है। 
  • बिटिया की आयु 18 वर्ष पूरी होने पर मेच्योरिटी के पहले भी निकासी की जा सकती है। 
  • अवधि पूर्ण होने पर निवेश की पूरी रकम ब्याज सहित बिटिया को मिलती है। यह राशि लेने के लिए केवाईसी दस्तावेज बैंक या डाकघर में जमा कराने होते हैं। पूरी राशि बिटिया के बचत खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है । 

यह भी पढ़ें: मार्केट में निफ़्टी ५० से रिटर्न कैसे पाए?

संवादपत्र

संबंधित लेख

Union Budget