- Date : 31/05/2023
- Read: 2 mins
देश के कई बैंकों ने अपने फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढोतरी की है। यहां देखें लिस्ट।

Maximum Intrest on FD: मई-2023 में कई बैंकों ने अपने फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढोतरी की है। कई निजी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को डिपॉजिट पर 9 फीसदी से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं और बैंक के ब्याज के जरिए अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो हम आपको उन बैंकों की जानकारी दे रहे हैं जहां आप अपना पैसा जमा कर अच्छा खासा ब्याज कमा सकते हैं।
1-यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) सामान्य नागरिकों के लिए 9 प्रतिशत तक और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 9.50% तक की एफडी स्कीम लेकर आया है। बैंक 1001 दिनों के एफडी पर 9.50 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। इसके अलावा 181-201 दिनों और 501 दिनों की एफडी पर 9.25 प्रतिशत ब्याज देता है।
2-फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर 9.01 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। बैंक आम जनता को 3 प्रतिशत से 8.41 प्रतिशत तक और 1000 की एफडी पर वरिष्ठ व्यक्तियों को 3.60 प्रतिशत से 9.01 प्रतिशत तक की एफडी पर ब्याज दे रहा है।
3-जन स्मॉल फाइनेंस बैंक
जन एसएफबी वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4.25% से 9% के बीच ब्याज दे रहा है। इसके अलावा 366 - 499 दिन, 501 दिन से 2 साल और 500 दिनों की एफडी पर 9% ब्याज ऑफर कर रहा है।
4-सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फिक्स डिपॉजिट पर 9.60 प्रतिशत तक ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक 5 साल की जमा पर वरिष्ठ व्यक्तियों को 4.50% से लेकर 9.60% तक ब्याज दे रहा है। इसके अलावा बैंक 999 दिनों के जमा पर 9.50% और 1 साल से 2 वर्ष तक के डिपॉजिट पर 9% ब्याज दे रहा है। ये दरें 5 मई, 2023 से लागू हैं।
5-इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक 888 दिनों में मेच्योर होने वाली एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 9% ब्याज दे रहा है। दूसरों के लिए 888 दिनों में मेच्योर होने वाली फिक्स डिपॉजिट पर 8.5 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। नई ब्याज दरें 11 अप्रैल, 2023 से प्रभावी हो गई हैं।