OLX Group Layoffs: Olx Group to lays off 800 employees worldwide shuts down some markets Globally in hindi

कर्मचारियों को निकालने वाली कंपनियों की लिस्ट में ओएलएक्स भी शामिल हो गया है। कंपनी ने दुनियाभर में करीब 800 कर्मचारियों की छटनी करने का ऐलान किया है।

OLX Group Layoffs

OLX Group Layoffs: कर्मचारियों को निकालने वाली कंपनियों की लिस्ट में ओएलएक्स भी शामिल हो गया है। कंपनी ने दुनियाभर में करीब 800 कर्मचारियों की छटनी करने का ऐलान किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संभावित खरीददारों और निवेशकों की सर्च के बाद कंपनी ने कुछ मार्केट से अपने ऑटोमोटिव यूनिट्स ओएलएक्स ऑटो के ऑपरेशन को बंद करना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक करीब आठ सौ कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की योजना बनाई गई है। 

कर्मचारियों को निकालने के फैसले की पु्ष्टि करते हुए ओएलएक्स के प्रवक्ता ने कहा कि मार्च में ही कंपनी ने ओएलएक्स ऑटो को बंद करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि ओएलएक्स ग्रुप वैश्विक स्तर पर 30 से ज्यादा देशों में ऑपरेशन में है और इसका हेड ऑफिस एम्सटर्डम में है। कंपनी ने मेल के जरिए सूचित किया कि इस साल की शुरूआत में ही कंपनी ने ओएलएक्स ऑटो बिजनेस से बाहर निकलने का फैसला किया था। तब से संभावित खरीददारों और निवेशकों के बारे में पता लगाया जा रहा था।

गौरतलब है कि मंगलवार को चिंगारी ऐप ने भी अपने कुल कर्मचारियों में से 20 प्रतिशत कर्मचारियों को निकलाने की घोषणा की थी। इससे पहले गूगल, फेसबुक, मेटा जैसी कंपनियां ने भी अपने कंपनी में बड़े स्तर पर छटनी की थी। दुनियाभर में मंदी की आहट के बीच कंपनियां बड़े पैमाने पर छटनी कर रही हैं।

संवादपत्र

संबंधित लेख

Union Budget