- Date : 13/11/2020
- Read: 5 mins
इस वर्ष धनतेरस पर सोना कैसे खरीदें ,इस पर एक नज़र डालते हैं |

भारत में स्वर्ण को कभी भी केवल एक धातु के टुकड़े के रूप में नहीं देखा गया है| भारतीय संस्कृति में इसके अस्तित्व की ख़ास जगह है| चाहे वो विवाह हो,बच्चे का जन्म हो,या जन्मदिन,या दिवाली या धनतेरस जैसा कोई त्यौहार हो ,स्वर्ण आभूषण हर अवसर को सम्पूर्ण करता है| जब इस दिवाली और धनतेरस,आप देवी लक्ष्मी के स्वागत की तैय्यारी करें,तो सोना खरीदते वक़्त यहाँ बताये कुछ चीज़ों को ध्यान में रखें|
इस धनतेरस भारत में स्वर्ण पर कैसे निवेश करें
2020 आश्चर्यजनक चीज़ों से भरा रहा है | कोविड-19 महामारी और उसके कारण हुए लॉकडाउन से बाज़ार काफी लम्बे समय तक बंद रहे| इससे पूरी अर्थव्यवस्था थम गई,जिससे कि कई वस्तु एवं सेवाओं की कीमतों में वृद्धि देखी गई है | सोने की कीमत आसमान छू रही थी जिससे कि लोगों के लिए आभूषण खरीदना मुश्किल हो गया | हालांकि, सोना फिर भी एक बेहतरीन निवेश विकल्प बना रहा |
जैसे-जैसे धनतेरस नज़दीक आ रहा है, सोना खरीदने का समय अब अच्छा है | हालांकि, कोविड-19 के कारण, किसी सोने की दूकान में घुसना उतना आसान नहीं है जितना की पहले था| यहां कुछ सावधानियां बताई गई है,जो आपको इस महामारी के दौरान सोना खरीदने के वक़्त बरतनी चाहिए:
- सभी सुरक्षा मापदंडों का ध्यान रखें : आभूषण खरीदना काफी उत्साहपूर्ण हो सकता है ,परन्तु इस बीच ध्यान रखें कि आप जब दूकान में घुसें तो सभी कोविड-19 नियमों का पालन करें | हर वक़्त एक मास्क पहने रहे | अपने हाथों को सैनिटाइज़ करें और केवल उन चीज़ों को हाथ लगाएं जिनको आप खरीदना चाह रहे हैं | जितना हो सके, काउंटर की सतह या आभूषणों को छूने से दूर रहे |
- ऑनलाइन शॉपिंग पर विचार करें : क्या ऑनलाइन सोने पर निवेश करना अच्छा है ? जब भी इंटरनेट से कुछ महंगी चीज़ें खरीदने की बात होती है तो बहुत से भ्रम पैदा होते हैं,परन्तु इस मामले में आप आश्वस्त रह सकते हैं कि आपको ऑनलाइन एक अच्छा सौदा मिलेगा | विश्वसनीय और जान-पहचान के सोनार से खरीदी करना सुनिश्चित करें| ज्यादा कीमत चुकाने से बचने के लिए सोने की प्रति ग्राम की कीमत देख लें |
- पहले एक अपॉइंटमेंट लें : कई थोक विक्रेता कुछ सावधानियां बरत रहे हैं ,जैसे कि केवल अपॉइंटमेंट से ही ग्राहकों को आने की अनुमति दी जा रही है | इससे यह सुनिश्चित होगा कि दूकान में सोशल डिस्टेंसिंग (सामजिक दुरी) का पालन किया जा सकेगा और एक सीमित जगह में अधिक भीड़ जमा नहीं होगी | जब व्यक्तिगत रूप से आप सोना खरीदें तो ऐसे ब्रांड्स को देखें |
धनतेरस में ऑनलाइन सोने की खरीदी कैसे करें
जब आप इस दिन खरीदी करने के लिए निकलते हैं तो ध्यान रखें कि खरीदी करने से पहले आप सोने की शुद्धता जांच लें | यहां जानिए कि आप ये कैसे कर सकते हैं :
- एक बी.आई.एस. हॉलमार्क देखें: यह सील ये सुनिश्चित करता है कि आपके द्वारा खरीदा गया सोना आश्वस्त गुणवत्ता का है | इससे उस धातु में ख़राब चीज़ों की मिलावट की कोई संभावना ही नहीं रहती है और इससे आपके सोने की काफी अच्छी पुनः बिक्री मूल्य सुनिश्चित होती है |
- कैरेट जांचें: सभी सोनार अपने उत्पादों की शुद्धता के प्रमाण के लिए एक स्टाम्प लगाते हैं | उदाहरण के लिए, सोने के आभूषण 18 कैरेट या 22 कैरेट के हो सकते हैं | इससे आप जो सोना खरीदते हैं,उसकी गुणवत्ता जानने में मदद मिलती है|
- शुद्धता का हिसाब लगाएं : 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध सोना माना जाता है | यदि आप जो सोना खरीद रहे है ,वो 24 कैरेट है ,तो उसकी शुद्धता 100 % होगी | हालंकि, यदि आप 22 कैरेट या 18 कैरेट सोना खरीदते हैं, तो आपको इसे 24 से भाग देना होगा और फिर 100 से गुना करना होगा ,ताकि इसकी शुद्धता का पता लग सके| उदाहरण के लिए, 18/24=75% इसलिए, 18 कैरेट सोना की शुद्धता 75% होती है | इसी प्रकार, 22 कैरेट सोना की शुद्धता 91.66% होगी |
- केवल प्रमाणित सोनार से ही खरीदी करें: सुप्रसिद्ध आभूषण के ब्रांड्स आपको अधिक आश्वासन और सुरक्षा प्रदान करते हैं | ये ब्रांड्स न केवल बेहतरीन आभूषणों के डिज़ाइन,छूट और रिटर्न देते हैं ; पर वे साथ ही धोखाधड़ी की किसी भी संभावना को कम या ख़त्म करते हुए बेहतरीन ग्राहक अनुभव की गारंटी देते हैं |
भारत में स्वर्ण निवेश
हालंकि ,त्योहारों की खरीदी में सोने के आभूषण एक लोकप्रिय विकल्प है ,परन्तु सोने को खरीदने के अन्य भी कई तरीकें हैं | आजकल निवेशकों के लिए गोल्ड फंड में डिजिटल सोना खरीदना एक लोकप्रिय विकल्प हो गया है | यह एक आदर्श विकल्प है यदि आप सोने को भौतिक रूप में खरीदना नहीं चाहते हैं परन्तु इसे एक निवेश के रूप में रखना चाहते हैं |
भारत में स्वर्ण निवेश के बेहतरीन रिटर्न के लिए सॉवरेन गोल्ड बांड एक अच्छा विकल्प है | यदि आप एस.जी.बी. में निवेश करना चाहते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि वे मौजूदा सोने की कीमतों के आधार पर रिटर्न प्रदान करते हैं | इससे सोने की निवेश योजना एक व्यवहार्य विकल्प बन जाती है चूँकि इससे सोने की बढ़ती कीमतों के साथ पूंजी में भी बढ़त होती है | और तो और, मैच्युरिटी पर पूंजीगत लाभ कर-मुक्त होते हैं |आसान पहुँच के लिए ये बॉन्ड एक डीमैट खाते में रखे जा सकते हैं |
म्युचुअल फंड निवेशकों के लिए, सोने में निवेश का एक और अच्छा माध्यम, एक्सचेंज ट्रेडेड फंड हैं | गोल्ड इ.टी.एफ. से आप इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सोने में निवेश कर सकते हैं | यह स्टॉक ट्रेडिंग के समान होता है और बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है ,चूँकि अधिकतर गोल्ड इ.टी.एफ. सेक्यूरिट्स और एक्सचेंज बोर्ड ऑफ़ इंडिया (सेबी) द्वारा नियंत्रित है |
अंतिम पंक्तियाँ:
स्वर्ण निवेश भारत में एक पुरानी परंपरा है जो हर छोटे-बड़े अवसर में किया जाता है | हालांकि, बदलते समय में, सोने को खरीदने के तरीकें बदल रहे हैं -सिक्के और आभूषण खरीदने से लेकर डिजिटल रूप में मूल्यवान धातु में निवेश करने तक | इन परिवर्तनों के बावजूद, सोना हमेशा की तरह बहुत कीमती है और कुछ ऐसी चीज़ है जिसमे आपको धनतेरस में निवेश करना जारी रखना चाहिए|