- Date : 13/09/2022
- Read: 3 mins
जीवन बीमा निगम के इस पॉलिसी में निवेश करने वाले धारक की यदि मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को आर्थिक सहायता मिलने का प्रावधान।

LIC Bachat Plus policy: भारत के बीमा सेक्टर की सबसे जानीमानी कंपनी है जीवन बीमा निगम। भारत के कई करोड़ लोगों ने जीवन बीमा पॉलिसी ली है। निगम समय-समय पर ग्राहकों की जरूरत और बदलते समय के अनुसार नई नई पॉलिसियाँ निकालता रहता है। हालाँकि अब बाजार में कई अन्य बीमा कंपनियाँ प्रवेश कर चुकी हैं लेकिन जीवन बीमा निगम अभी भी लोगों की पसंद बना हुआ है। आईए जानते हैं जीवन बीमा निगम द्वारा घोषित की गई इस नई पॉलिसी के बारे में जो सुरक्षा के साथ बचत का फ़ायदा देती है।
जीवन बीमा निगम की यह एक नई पॉलिसी है, जिसका नाम है जीवन बीमा बचत प्लस प्लान। यदि आप ऐसी पॉलिसी ढूंढ रहे हैं जो जीवन सुरक्षा के साथ आर्थिक फायदा भी देती हो तो इस स्कीम में निवेश करना फायदेमंद हो सकता है।
क्या है बचत प्लस प्लान
ग्राहकों की जानकारी के लिए एलआईसी बचत प्लस प्लान पॉलिसी एक नॉन लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग इंडीविजुअल, सेविंग प्लान है। इस पॉलिसी में यह प्रावधान किया गया है कि पॉलिसी धारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को आर्थिक मदद मिलेगी। पॉलिसी होल्डर जीवित रहते हुए भी इस पॉलिसी सेमैच्योरिटी पर एकमुश्त धनराशि प्राप्त कर सकता है।
यह भी पढ़ें: जीवन बीमा से टर्म बीमा में अंतर कैसे है?
बचत प्लस लान की खूबियाँ
यह पॉलिसी निवेशक को निवेश करने के दो विकल्प देती है। निवेशक चाहे तो एक ही बार में प्रीमियम (सिंगल प्रीमियम) अदा कर सकता है या फिर पूरी रकम पाँच सालों में (मल्टीप्ल प्रीमियम) के जरिए अदा कर सकता है। यदि पॉलिसी धारक एक बार या सिंगल प्रीमियम अदा करना चाहता है तो पॉलिसी लेने के लिए उम्र की सीमा 90 दिन से लेकर 40 साल तक हो सकती है। यदि मल्टीप्ल प्रीमियम के जरिये पाँच सालों में पूरी राशि जमा करनी हो तो यह पॉलिसी 90 दिन की उम्र से लेकर 60 साल की उम्र तक के धारक द्वारा खरीदी जा सकती है।
पॉलिसी पर रिटर्न
बचत प्लस प्लान जीवन बीमा के इस पॉलिसी के तहत यदि पहले विकल्प में निवेश किया जाए तो कम से कम ₹1 लाख का रिटर्न मिलेगा। यह रिटर्न अधिकतम ₹9 लाख तक हो सकता है। वहीं यदि मल्टीप्ल प्रीमियम के विकल्प में निवेश किया हो तो अश्योर्ड रिटर्न की कोई भी सीमा तय नहीं होती। इस पॉलिसी में निवेश करने के साथ लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। एक ही बार में भरे जाने वाले प्रीमियम की स्थिति में निवेश के तीन महीने बाद लोन प्राप्त हो सकता है। वहीं मल्टीप्ल प्रीमियम के विकल्प में कम से कम 2 साल प्रीमियम भरने के बाद ही लोन प्राप्त किया जा सकता है। जीवन बीमा निगम का बचत प्लस प्लान पॉलिसी ग्राहक ऑनलाइन पोर्टल से भी खरीद सकते हैं या फिर किसी शाखा में जाकर भी खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: जानिए क्यों अहम है छात्र यात्रा बीमा
LIC Bachat Plus