- Date : 07/07/2023
- Read: 2 mins
महेंद्र सिंह धोनी आज 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत को 3 आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले हरदिल अजीज धोनी अपनी लग्जरी कार और बाइक के जबरदस्त कलेक्शन के लिए भी जाने जाते हैं। आइए, आपको माही की लग्जरी कार और मोटरसाइकल के बारे में बताते हैं।

MS Dhoni Birthday: महेंद्र सिंह धोनी भारत में क्रिकेट जगत के एक ऐसे नायाब सितारे हैं, जिनके बारे में लोग हर वक्त जानना चाहते हैं। फिलहाल एमएस धोनी रांची स्थित अपने घर पर चैन की जिंदगी जी रही है और ऑर्गैनिक फार्मिंग कर रहे हैं। हाल ही में चेन्नै सुपर किंग्स टीम को चौथी पर इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी जिताने वाले धोनी के पास दुनियाभर की लग्जरी और विंटेज कारों के साथ ही जबरदस्त मोटरसाइकल्स के कलेक्शन हैं। आज हम धोनी के 42वें बर्थडे के मौके पर उनकी गैराज में मौजूद लग्जरी का और मोटरसाइकल्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
महेंद्र सिंह धोनी की फेवरेट गाड़ियां
महेंद्र सिंह धोनी के रांची स्थित फार्महाउस में बनी गैराज में एक से बढ़कर एक गाड़ियां हैं। एमएस धोनी के पास हमर एच2, फेरारी 599 जीटीओ, जीप ग्रांड चेरोकी ट्रैकहॉक, निसान जोंगा, जीएमसी सिएरा, पोर्शे 911, पोंटियाक फायरबर्ड ट्रांस, रॉल्स रॉयस सिल्वप रेथ, लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2, मित्शुबिशी पजेरो एसएफएक्स, ऑडी क्यू, मिनी कूपर, किआ ईवी6, और एंबैसडर समेत कई और लग्जरी और विंटेज कारें हैं। सोशल मीडिया पर कभी-कभी धोनी की पत्नी साक्षी के वीडियो में उनकी गैराज की झलक दिखती रहती है।
एमएस धोनी के पास कौन-कौन सी बाइक
महेंद्र सिंह धोनी की बाइक के प्रति दीवानगी जगजाहिर है। धोनी के गैराज में नई कस्टम बिल्ट विंटेज बाइक यामाहा आरडी 350 कावासाकी, डुकाटी, हार्ले डेविडसन, यामाहा, रॉयल एनफील्ड समेत कई पॉपुलर कंपनियों की विंटेज और सुपरबाइक्स हैं। धोनी और जॉन अब्राहम की दोस्ती भी मोटरसाइकल के प्रति दोनों के क्रेज के चलते ही हुई थी। धोनी समय-समय पर विंटेज मोटरसाइकल खरीदते रहते हैं और उनकी गैराज की शान बढ़ती रहती है। महेंद्र सिंह धोनी कई मौकों पर यामाहा आरएक्स100 और आरडी350 समेत अन्य मोटरसाइकल चलाते देखे गए हैं।