Oswal Family New Home: Oswal family buys one of worlds most expensive Villa at Rs 1,649 crore in Switzerland

भारतीय मूल के बिजनेसमैन पंकज ओसवाल और उनकी पत्नी ने स्विट्जरलैंड में दुनिया के सबसे महंगे विला में एक विला खरीदा है जिसकी कीमत जानकर आप दंग रह जाएंगे।

Oswal Family New Home

Oswal Family New Home: भारतीय मूल के बिजनेसमैन पंकज ओसवाल और उनकी पत्नी ने स्विट्जरलैंड में दुनिया के सबसे महंगे विला में एक विला खरीदा है जिसकी कीमत जानकर आप दंग रह जाएंगे।


Oswal Family New Home: भारतीय मूल के अरबपति पंकज ओसवाल और उनकी पत्नी राधिका ओसवाल ने हाल ही में स्विट्जरलैंड में दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक घर खरीदा है। स्विट्जरलैंड के गिंगिन्स के सुरम्य स्विस गांव में स्थित विला वेरी 4.3 लाख वर्ग फुट का ग्रामीण इलाका है जहां से आल्प्स की बर्फ से ढकी चोटियां दिखाई देती हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक ओसवाल परिवार ने यहां एक आलीशान घर के बदले 200 मिलियन डॉलर (लगभग 1,649 करोड़ रुपये) का भुगतान किया है। इस घर को दुनिया के दस सबसे महंगे घरों में गिना जाता है। ग्रीक शिपिंग मैग्नेट अरस्तू ओनासिस की बेटी क्रिस्टीना ओनासिस इस विला की मालकिन होती थी जिसे अब ओसवाल परिवार ने खरीद लिया है और री-डिजाइन कर दिया है।

फेमस इंटीरियर डिजाइनर जेफरी विल्केस को प्रॉपर्टी की डिजाइनिंग का काम सौंपा गया है। विल्क्स को ओबेरॉय उदयविलास और लीला होटल्स जैसी प्रतिष्ठित संपत्तियों की डिजाइनर के तौर पर जाना जाता है।

कौन है ओसवाल परिवार?

ओसवाल एग्रो मिल्स और ओसवाल ग्रीनटेक के संस्थापक उद्योगपति अभय कुमार ओसवाल ने ओसवाल ग्रुप की शुरूआत की थी जिनका 2016 में निधन हो गया। उनके बेटे पंकज ओसवाल इस ग्रुप के सर्वेसर्वा हैं जो ओसवाल ग्रुप ग्लोबल की पेट्रोकेमिकल्स, रियल एस्टेट, उर्वरक और खनन में डील करते हैं। पंकज ओसवाल भारत में पले-बढ़े हैं। उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पढ़ाई की। उन्होंने राधिका ओसवाल से शादी की है। दंपति की दो बेटियां हैं। 2013 में ओसवाल परिवार ऑस्ट्रेलिया से स्विट्जरलैंड चला गया था।

विला वारी का नाम पंकज और राधिका ओसवाल की दो बेटियों के नाम पर रखा गया है। बड़ी बेटी वसुंधरा ओसवाल 24 साल की हैं जो पीआरओ इंडस्ट्रीज पीटीई लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक और एक्सिस मिनरल्स में महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। वहीं छोटी बेटी रिदी ओसवाल 19 साल की है जो वर्तमान में लंदन में केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं।

रिदी ओसवाल इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और अक्सर अपने घर की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती हैं। रिदी ओसवाल ने मई 2023 में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा था जिसमें उन्होंने कहा था ' भारतीय होने के नाते और विदेश में रहने के कारण आप हमेशा अपनी संस्कृति के बारे में छोटी-छोटी चीजों को याद करते हैं, खासकर सौंदर्यशास्त्र, भोजन और यहां तक कि आपसे जुड़े लोगों के बारे में छोटी-छोटी बातें। यह मेरे परिवार का सपना था कि भारत से दूर एक छोटा सा भारत बनाया जाए। मुझे यह देखकर खुशी हुई कि वो ऐसा करने में सफल रहे हैं।' 

हैलो मैगजीन के अनुसार, विला को दुनिया भर से मंगाए गए कस्टम इंटीरियर इंस्टॉलेशन से सजाया गया है। हवेली की एक दीवार पर जयपुर के एम्बर पैलेस से प्रेरित जटिल नक्काशीदार आलों की एक सीरीज है। इसके अलावा कई झूमर तुर्की और मोरक्को से मंगवाए गए हैं। विला में एक प्राइवेट जिम, एक गोल्ड प्लेटेड स्पा और वेलनेस विंग और बड़ी फ्रांसीसी खिड़कियां हैं जहां से बगीचों और बर्फ से ढके पहाड़ों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।

संवादपत्र

संबंधित लेख

Union Budget