Adani Green Energy profit doubles: अडानी ग्रीन एनर्जी का मुनाफा दुगना

गहमागहमी के बीच अडानी समूह की दो कंपनियों ने नतीजों में मुनाफा घोषित किया है ?

अडानी समूह की दो कंपनियों ने नतीजों में मुनाफा

Adani Green Energy: बीते कुछ दिनों से अडानी समूह लगातार चर्चा में बना हुआ है। अडानी द्वारा आनन-फानन एफपीओ (FPO) वापस लिए जाने के साथ शुरू हुए चर्चा का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। इस दौरान बाजार में अडानी समूह के शेयरों की जबरदस्त बिकवाली हो रही थी और कंपनी समूह के मार्केट कैप में लगभग ₹9 लाख करोड़ से अधिक की गिरावट पाई गई। हाल ही में अडानी की दो कंपनियों ने शानदार नतीजे घोषित किए हैं। जायजा लेते हैं अडानी समूह के पाँच बड़े शेयरों का।

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ)

यह कंपनी भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल पोर्ट ऑपरेटर कंपनी मानी जाती है। अपने 13 घरेलू पोर्ट के साथ यह भारत के सात राज्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराती है। यह कंपनी बड़े से बड़े जहाज और कार्गों को संभालने में समर्थ अक्षम है। 8 फरवरी को बाजार बंद होते समय इस कंपनी का शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में ₹599 के स्तर के पास बना रहा। हालाँकि दिन में यह शेयर ₹600 पार कर चुका था जो बाद में लुढ़ककर ₹564.25 तक गिरने के बाद कुछ संभला और ₹599.45 पर बंद हो गया। इस शेयर का पिछले 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर रहा है ₹987.90 और न्यूनतम स्तर रहा ₹394.95। 

कंपनी ने दिसंबर 2022 तिमाही के लिए ₹1336.51 करोड़ का एकीकृत शुद्ध लाभ घोषित किया है। 

अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) ने घोषित किया मुनाफा

अडानी ग्रीन एनर्जी ने वर्तमान वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में अपना शुद्ध लाभ ₹103 करोड़ का घोषित किया है जो कि दुगना है। बीते वर्ष इसी तिमाही के लिए उसका एकीकृत लाभ ₹49 करोड़ का रहा था। बीएसई पर अडानी ग्रीन एनर्जी का स्टॉक कल बाजार बंद होते समय ₹801.75 पर कारोबार कर रहा था जबकि 52 हफ्तों का इसका उच्चतम स्तर ₹3048 रहा और न्यूनतम स्तर ₹843.20 का रहा। गौरतलब है कि अडानी ग्रीन एनर्जी वित्त वर्ष 2023 के अंत तक अपनी ऑपरेटिंग क्षमता को 8300 मेगावॉट तक पहुँचाने का लक्ष्य पाने की कोशिश करेगी। इतना ही नहीं अडानी ग्रीन एनर्जी द्वारा वित्त वर्ष 2023 के अप्रैल से लेकर दिसंबर महीने के बीच 1915 मेगावॉट के रिन्यूएबल प्रोजेक्ट चलाए गए हैं। राजस्थान में कंपनी ने 1440 मेगावॉट का सोलर विंड हाइब्रिड प्लांट भी लगाया है। 

यह भी पढ़ें: ७ वित्तीय नियम

अडानी पावर लिमिटेड (Adani Power Ltd.) में मामूली बढ़ोतरी 

अडानी पावर लिमिटेड का शेयर काल 171 के अंकों तक लुढ़कने के बाद बढ़त बनाते हुए ₹181.90 पर बंद हुआ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में उसका 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर रहा था ₹432.50 जबकि न्यूनतम स्तर था ₹106.10। गौरतलब है कि अडानी पावर लिमिटेड भारत की नामी गिरामी सौर ऊर्जा उत्पादक कंपनियों में से एक है इस का मार्केट कैपिटल ₹66,860.04 करोड़ का है। 

अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) का स्टॉक फिसला 

बुधवार को कारोबार करते हुए अडानी टोटल गैस का शेयर BSE पर ₹1394.15 पर बंद हुआ था। हालाँकि कल दिन भर इसमें गिरावट ही देखी गई। यह शेयर लगातार गिरता जा रहा है। इस कंपनी का मार्केट कैपिटल है ₹1,61,397.13 करोड़। गैस ट्रांसमिशन के क्षेत्र का यह एक मजबूत शेयर माना जाता है जिसका 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर था ₹3,998.35 और इसके पहले का न्यूनतम स्तर रहा था ₹1,467.50। 

अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Adani Enterprises Ltd.) का स्टॉक चढ़ा 

कई दिनों से अडानी के शेयर लुढ़कते ही चले जा रहे थे लेकिन अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर कल ₹1,870.00 पर खुला था जिसने बाद में 356.15 अंकों की बढ़त बनाई और ₹2,158.65 पर बंद हुआ। अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड का मार्केट कैपिटल है ₹2,05,485.20 करोड़। यदि पाँच वर्ष पहले यह स्टॉक खरीदा गया होता तो अब तक आपने इसमें 255.87% का रिटर्न प्राप्त कर लिया होता।

यह जानकारी केवल ग्राहकों की सुविधा के लिए दी गई है, अडानी की परफॉर्मेंस रिपोर्ट नहीं है। अडानी समूह के परफॉर्मेंस रिपोर्ट जानने के लिए विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: मार्केट में निफ़्टी ५० से रिटर्न कैसे पाए?

संवादपत्र

संबंधित लेख

Union Budget