- Date : 19/09/2022
- Read: 3 mins
इस शेयर ने अपने निवेशकों को लंबी पारी के बदले तगड़ा रिटर्न दिया, बनाया करोड़पति।

3M India Limited: मल्टीबैगर स्टॉक की सूची में अपना नाम दर्ज करानेवाले इस शेयर ने अपने शेयरधारकों को लंबी पारी खेलने के बदले दिया तगड़ा रिटर्न है। शेयर बाजार में निवेश करनेवालों के लिए यह एक अच्छी सीख है कि धीरज से काम लेने पर मालामाल बना जा सकता है। 3M इंडिया लिमिटेड कंपनी के शेयर ने लंबी अवधि के निवेश के बदले 10,772.57% का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है।
जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि 3M इंडिया कंपनी यह एक लार्ज कैप कंपनी है। इस कंपनी का मार्केट कैप ₹26,945.65 करोड़ है। आंकड़ों की मानें तो यह कंपनी इसलिए भी खास हो जाती है क्योंकि थ्रीएम इंडिया लिमिटेड कंपनी पर कोई भी कर्ज नहीं है और यह एक कर्ज-मुक्त कंपनी है।
यह भी पढ़ें: RBI की नवीनतम मौद्रिक नीति समीक्षा कैसे प्रभावित करती है?
3M इंडिया लिमिटेड के शेयर का प्रदर्शन
3M इंडिया ने शुक्रवार को भारतीय स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर कारोबार खत्म होते समय ₹23,919.65 प्रति शेयर का स्तर प्राप्त कर लिया था। जबकि पिछले सत्र में इसकी कीमत ₹22,890.10 थी। शुक्रवार को इस कीमत में 4.50% का इजाफा हुआ। गौरतलब है कि 11 जुलाई, 1997 को इस शेयर की कीमत मात्र ₹220 थी। तब से लेकर आज तक इसकी कीमतें बढ़ती हुई अब ₹23,919.65 तक पहुँच चुकी हैं। इन 25 वर्षों के दौरान उसने अपने शेयरधारकों को 10,772.57% का रिटर्न दिया है। अपने छप्परफाड़ रिटर्न के चलते यह एक मल्टीबैगर स्टॉक बन चुका है। दूसरे शब्दों में कहें तो यदि किसी निवेशक ने 25 साल पहले इस कंपनी के शेयर में ₹1 लाख लगाए हों और अभी तक अपना निवेश बनाए रखा हो तो आज उसके बदले उसे ₹1.08 करोड़ मिलेंगे।
3M इंडिया कंपनी के पिछले पाँच सालों के इतिहास को ही देखें, तो भी शेयरों में 64.12% की बढ़ोतरी हुई है। हालाँकि पिछले साल शेयर में 4.72% की गिरावट देखी गई थी। 2022 में यदि ईयर टू डेट (वायटीडी) देखें तो उसमें भी लगभग 7.30% की गिरावट आई है। भारतीय स्टॉक एक्सचेंज पर उसके प्रदर्शन को देखने से पता चलता है कि कंपनी ने 8 नवंबर, 2021 को अपने 52 हफ्ते का सबसे उच्चतम स्तर ₹27,800 प्राप्त किया था। वहीं 27 मई, 2022 को शेयर 52 हफ्ते के अपने सबसे निम्नतम स्तर ₹17,300 तक पहुंचा था। वर्तमान में उसकी जो कीमत है वह उसके सबसे श्रेष्ठतम स्तर से 13.95% नीचे और सबसे नीचे की कीमत से 38.26% ऊपर है। 3M इंडिया कंपनी का शेयर कारोबार करते समय अपने (ईएमए) यानी एक्सपोनेंशियल मूविंग ऐवरेज से ऊपर बना हुआ था। शुक्रवार को शेयर अपने 5 दिन, 10 दिन, 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिनों के ईएमए से ऊपर कारोबार कर रहा था।
यह भी पढ़ें: बजट विधियों के साथ क़र्ज़ मुक्त
3M INDIA LTD SHARE LATEST UPDATE