7th Pay Commission: Dearness Allowance bonanza for govt employees in FY 2023-24 Latest DA hike updates here in hindi

देश के कुछ राज्यों ने फाइनेंशल ईयर 2023-24 के लिए डीए दरों में बदलाव किया है। यहां देखें उन 6 राज्यों के नाम।

7th Pay Commission DA hike latest news

th Pay Commission DA hike latest news: एक तरफ केंद्रीय कर्मचारी अगले महीने यानी जुलाई में डीए में बढोतरी की उम्मीद कर रहे हैं वहीं कुछ राज्यों ने फाइनेंशल ईयर 2023-24 के लिए डीए दरों में बदलाव किया है। इन कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के सैलरी स्ट्रक्चर के अनुसार वेतन मिल रहा है। इन राज्यों में डीए की नई दरें बेसिक सैलरी पर लागू होंगी। यहां हम उन राज्यों के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं जहां वित्त वर्ष 2023-24 के लिए डीए की दरों में परिवर्तन किया गया है।

कर्नाटक में डीए में बढ़ोतरी

कर्नाटक सरकार ने राज्य कर्मचारियों के DA की दर में 4% बदलाव किया है। कर्नाटक में डीए की दर 31% से बढ़ाकर 35% कर दी गई है जो 1 जनवरी, 2023 से लागू होगी। इसके अलावा पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) की दर भी 31% से बढ़ाकर 35% कर दी गई है। गौरतलब है कि कर्नाटक सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव के सुधाकर राव की अध्यक्षता में राज्य में सातवें वेतन आयोग को छह महीने का विस्तार दिया था।

उत्तर प्रदेश में डीए में बढ़ोतरी

मई में उत्तर प्रदेश सरकार ने भी 1 जनवरी, 2023 से अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को डीए और डीआर में 4% इजाफा करने का फैसला लिया था। बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए डीए और डीआर दर 38 प्रतिशत से बढ़कर 42% हो गई है।

तमिलनाडु में डीए में बढ़ोतरी

तमिलनाडु सरकार ने इस महीने  कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 7वें पे कमीशन के तहत 4 फीसदी डीए बढ़ा दिया है। 1 अप्रैल 2023 से बढ़ी हुई दरें प्रभावी हैं। तमिलनाडु में राज्य सरकार के कर्मचारियों को अब उनके मूल वेतन का 42% डीए के रूप में मिलेगा। 

हरियाणा में डीए में बढ़ोतरी

हरियाणा सरकार ने राज्य के उन कर्मचारियों के लिए DA दर में 4% की बढ़ोतरी की घोषणा की है जो 7वें वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स के अनुसार वेतन प्राप्त कर रहे हैं। 1 जनवरी, 2023 से राज्य में डीए की दर को बढ़ाकर मूल वेतन का 42% कर दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश, झारखंड में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

हिमाचल प्रदेश और झारखंड सरकार ने भी अप्रैल से डीए दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। झारखंड सरकार ने डीए दर को 34% से बढ़ाकर 42% तक कर दिया है। हिमाचल सरकार ने डीए में 3% वृद्धि कर उसे 31% से बढ़ाकर 34% करने की घोषणा की है। हिमाचल में 1 जनवरी, 2022 डीए बढ गया है जबकि झारखंड में डीए बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2023 से लागू है।

संवादपत्र

संबंधित लेख

Union Budget