Adani Group loan Adani Group pay loan of more than Rs 9100 crore before maturity time period

मैच्योरिटी टाइम पीरियड से पहले ही अडानी ग्रुप 9100 करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन चुकता करने जा रहा है। आइए इसकी पूरी वजह जानते हैं।

Adani Group pay loan

Adani Group loan: अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट की खबर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं, अब अडानी ग्रुप से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अडानी समूह के प्रमोटर्स करीब 9,185 करोड़ रुपये के लोन के प्री-पेमेंट प्रॉसेस को आगे बढ़ रहे हैं। बता दें कि यह लोन शेयरों को बदले लिया गया था, जिसका पेमेंट अडानी ग्रुप मैच्योरिटी टाइम से पहले ही करने वाला रहा है। जी हां, इस लोन का मैच्योरिटी टाइम पीरियड सितंबर 2024 को पूरा होने वाला था। अडानी ग्रुप का यह कदम उन सभी के लिए एक बड़ा जवाब होगा, जो बैलेंस शीट और कर्ज चुकाने की क्षमता को लेकर अडानी ग्रुप पर सवाल उठा रहे थे।

किस कंपनी के कितने शेयर रिलीज होंगे?

आपको बता दें कि इस प्री-पेमेंट के साथ ही अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन के 168.27 मिलियन शेयर रिलीज होंगे, जो कि प्रमोटर्स की होल्डिंग का 12 फीसद है। इसके बाद अडानी ग्रीन एनर्जी के 27.56 मिलियन शेयर लोन प्री-पेमेंट के बाद रिलीज होंगे। इसके अलावा अडानी ट्रांसमिशन के भी 11.77 मिलियन शेयर रिलीज किए जाएंगे। 

अडानी ग्रुप के शेयरों में आया उतार-चढ़ाव

9100 करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन चुकाने की खबर आते ही अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन के शेयर सोमवार को तेजी से ऊपर भागने लगे। अडानी पोर्ट्स के शेयर में 9.46 फीसद की अपर सर्किट देखने को मिली और इसके साथ अडानी पोर्ट्स के शेयर 546.05 पर बंद हुए। दिन में इसके शेयर में 18 फीसद तक की उछाल देखी गई। वहीं, अडानी ग्रुप के अन्य शेयरों की बात करें तो अडानी पावर, अडानी विल्मर और अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में गिरावट देखी गई। अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 0.74 फीसद की गिरावट के साथ 1572.40 पर बंद हुए। वहीं, अडानी ट्रांसमिशन के शेयर 10 फीसद की गिरावट के साथ 1261.40 पर बंद हुए। 

अडानी ट्रांसमिशन को करोड़ों का नेट प्रॉफिट

हिंडनबर्ग के झटके के बाद अडानी ग्रुप के लिए एक अच्छी खबर आई है। जी हां, अडानी ट्रांसमिशन ने Q3 FY23 का रिजल्ट जारी किया है। कंपनी को अक्टूबर से दिसंबर तिमाही में ₹474.7 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ है, जो पिछले साल हुए नेट प्रॉफिट ₹267 करोड़ की तुलना में 77.8% ज्यादा है।

 

संवादपत्र

संबंधित लेख