Adani Transmission Q3 profit jumps 78 percent but Stock face lower circuit

अडानी समूह के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। हालांकि इसका असर शेयर मार्केट पर नहीं देखने को मिल रहा है। क्योंकि अडानी के शेयर पर लोअर सर्किट लगा हुआ है।

Adani Transmission

नई दिल्ली। गौतम अडानी को हिंडेनबर्ग की एक रिपोर्ट ने धराशाई कर दिया है। जहां एक वक्त अडानी दुनिया की अमीर शख्सियत में शुमार होते थे। हालांकि अब उनकी दौलत आधी रह गई है। साथ ही वो दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट से कई पायदान नीचें खिसक चुके हैं। गौतम अडानी की कंपनियों को लगातार नुकसान हो रहा है। साथ ही उनके शेयर हर गुजरते दिन के साथ लुढ़कने का नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। हालांकि इस बीच गौतम अडानी के लिए लंबे वक्त बाद एक खुशी हिस्से आई है। 

अडानी ट्रांसमिशन को जोरदार मुनाफा 

दरअल अडानी ट्रांसमिशन ने 6 फरवरी को दिसंबर वित्त वर्ष 2023 की तिमाही के नतीजे घोषित किए थे। इस नतीजों में अदानी समूह को जोरदार फायदा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनो को 474.72 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है, जो कि सालाना आधार पर 78 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि स्टॉक मार्केट में अदानी के शेयरों में लोअर सर्किट में लगा रहा।

स्टॉक मार्केट में लगा रहा लोअर सर्किट 

अडानी ट्रांसमिशन स्टॉक सोमवार को 10 प्रतिशत लोअर सर्किट पर बंद हुआ। इसमें पिछले 10 कारोबारी सत्रों में 54 फीसद तक की गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि अमेरिका कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने अदानी समूह पर स्टॉक हेरफेरी करने का आरोप लगाया है। इसके बाद से ही अडानी के शेयर में गिरावट दर्ज की जा रही है। 

240 करोड़ का शुद्ध मुनाफा 

अडानी ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसे 240 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है। जबकि Q3FY23 में 955 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है, जिसमें 34 फीसद तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

 

संवादपत्र

संबंधित लेख