Adani Group Crisis: अडानी पर अब विकीपीडिया का हमला, एक झटके में डूब गए 40 हजार करोड़

हिंडनबर्ग के बाद अब विकिपीडिया ने अडानी ग्रुप पर बड़ा आरोप लगाया है। विकिपीडिया ने कहा है कि कुछ पेड राइटर्स के जरिए अडानी के बारे में बढ़ा चढ़ाकर झूठी बातें लिखी गईं और उनकी इमेज बेहतर करने की कोशिश हुई है।

Adani Group Wikipedia Allegations

Adani Group Wikipedia Allegations: अडानी ग्रुप की मुश्किलें और बढ़ती दिख रही हैं। हिंडनबर्ग रिपोर्ट के आरोपों से घिरे अडानी ग्रुप पर अब विकिपीडिया ने बड़ा हमला बोला है। विकिपीडिया ने आरोप लगाया है कि फर्जी अकाउंट्स के जरिए अडानी की छवि को चमकाने की कोशिश हुई है। विकिपीडिया के इस खुलासे के बाद बाजार में हड़कंप मच गया है। अडानी के शेयर बुरी तरह से टूट गए हैं और इस ग्रुप को एक झटके में 40 हजार करोड़ का नुकसान हो गया है। 

विकिपीडिया ने अडानी समूह पर आरोप लगाते हुए कहा अडानी, उनके परिवार और उनके समूह के बारे में फेक अकाउंट्स के जरिए  अतिशयोक्ति भरी और झूठी बातें लिखी गई हैं। 

विकिपीडिया ने कहा है कि अघोषित रूप से हायर किए गए पेड राइटर्स के जरिए अडानी, उनके परिवार और कंपनियों पर 9 तरह के लेख लिखे गए। साथ ही कुछ लेखों को संशोधित भी किया गया। इन फर्जी अकाउंट्स के जरिए गैर तटस्थ सामग्री को जोड़ने का भी आरोप है। विकिपीडिया ने यह भी आरोप लगाया कि इसमें कुछ कंपनी के कर्मचारी भी शामिल हैं जिन्होंने झूठी तारीफें लिखी हैं और गलत जानकारियों से भरा कंटेंट विकिपीडिया पर डाला है। 

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद से मचे बवाल के कारण पहले ही अडानी मुश्किलों में हैं और अब विकिपीडिया के आरोपों से उनके हालात और बदतर हो गए हैं। आलम यह है कि उनके शेयर टूटते जा रहे हैं और संपत्ति घटकर अब सिर्फ 46.1 अरब डॉलर रह गई है। इसके साथ ही वे अब दुनिया के रइसों की सूची में 27वें नंबर पर पहुंच गए हैं। 

संवादपत्र

संबंधित लेख

Union Budget