Why you should take the ASBA route for IPO applications?

आई.पी.ओ .में निवेश करते वक़्त ए.एस.बी.ए. के कुछ लाभ हैं जिनके बारे में आपको जानना चाहिए| आपके एस.सी.एस.बी. खाते का उपयोग करने से पहले ये सब जानिये |

 आई.पी.ओ. आवेदनों के लिए आपको ए.एस.बी.ए का रास्ता क्यों अपनाना चाहिए ?

भारतीय शेयर बाजार नियामक सेबी ( भारत के सिक्योरिटीज और एक्सचेंज बोर्ड ) ने उन लोगों के लिए एक सुविधाजनक भुगतान माध्यम शुरू किया है जो लोग आई.पी.ओ. (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग्स) में निवेश करना चाह रहे हैं | ए.एस.बी.ए. कहलाने वाले (अवरुद्ध राशि द्वारा समर्थित ऍप्लिकेशन्स) इस भुगतान फॉर्म को व्यक्तिगत खुदरा निवेशकों के लिए एक समान भुगतान विकल्प के रूप में बुक-बिल्ट इशू के लिए उपयोग किया जाता है| ए.एस.बी.ए. को परिक्षण के लिए राइट्स इशू के लिए भी कुछ शर्तों के साथ स्वीकृत किया गया है |

ए.एस.बी.ए. क्या होता है और यह कैसा मदद करता है ?

ए.एस.बी.ए. को एक ऐप के रूप में समझा जा सकता है जो आई.पी.ओ. आवेदन के लिए आवश्यक पैसे को आवेदक के ही खाते में अवरुद्ध करता है | ए.एस.बी.ए. के माध्यम से भुगतान किये जाने से पहले, आई.पी.ओ. के निवेशकों को आवेदन किये गए शेयरों की संख्या के अनुसार डिमांड ड्राफ्ट या चेक द्वारा आवश्यक राशि संलग्न करनी होती थी |

हालांकि, ए.एस.बी.ए. के अंतर्गत बैंक उस एप्लीकेशन राशि के लिए निवेशक के डिपॉज़िट पर ग्रहणाधिकार रखती है | इसका मतलब है कि बैंक में ही पैसे जमा रहते हैं और आवेदक के खाते से वह तब तक डेबिट नहीं होता जब तक उन्हें वास्तव में शेयर आवंटित नहीं हो जाते |

ए.एस.बी.ए. ने आई.पी.ओ. शेयर के आवेदन से सम्बंधित दो वित्तीय मुद्दों को सुलझाया है :

(i) शेयरों के आवंटन से पहले फंड को अवरुद्ध करना,और (ii) यदि आवेदन असफल हो जाये और शेयरों का आवंटन न हो या प्रो-राटा आधार पर कुछ ही शेयरों का आवंटन हो ,तो रिफंड की दर्दनाक प्रक्रिया |

अन्य लाभों में, खाते में जमा पैसे से ब्याज आना जारी रहता है और इसका आवेदन फॉर्म भी काफी आसान है | पैसा भी कोई ज्ञात मध्यस्थ -आवेदक के बैंक के पास रहता है | यह अनिवार्य नहीं है और निवेशकों को ए.एस.बी.ए. या चेक भेजने के पुराने तरीके के बीच चुनाव करने की अनुमति है |

क्या मैं किसी भी बैंक से आई.पी.ओ. के लिए आवेदन कर सकता हूँ?

ए.एस.बी.ए. के माध्यम से आई.पी.ओ के लिए आवेदन केवल उन्ही बैंकों में किया जा सकता है जो ए.एस.बी.ए. सेवाएं देने के लिए सक्षम हो | इन स्व-प्रमाणित सिंडिकेट बैंक (एस.सी.एस.बी) और उनके निर्दिष्ट ब्रांचों को आवंटन पूरा होने तक खुदरा निवेशकों के खाते से आई.पी.ओ. आवंटन राशि को अवरुद्ध करने का अधिकार है |

यह निश्चित ही दोनों तरफ से जीत वाली प्रक्रिया है , क्यूंकि इसमें यदि निवेशकों को आई.पी.ओ. में शेयर आवंटित किये जाते हैं तो जारीकर्ता कंपनी को फंड्स की गारंटी मिलती है और निवेशकों के लिए लाभ यह है कि उनके फंड्स उनके खाते में ही रहते हैं | निवेशक केवल एस.सी.एस.बी. खाते का उपयोग कर सकते हैं जिनके साथ उनका बैंक खाता है | मान्य एस.सी.एस.बी. की सूचि को सेबी,बी.एस.इ. और एन.एस.इ. के वेबसाइट में देखा जा सकता है |

ए.एस.बी.ए. को इस्तेमाल करके एक बैंक खाते से कितने आई.पी.ओ. आवेदन किये जा सकते हैं ?

एक एस.सी.एस.बी. बैंक में बैंक खाता धारण करने वाले आवेदक अपने बैंक खाते से प्रति इशू पांच आवेदन कर सकते हैं |

यदि मैं ए.एस.बी.ए. के माध्यम से आई.पी.ओ के लिए आवेदन करुँ,तो क्या आवंटन के बेहतर अवसर होंगे?

ए.एस.बी.ए.के कई लाभ हैं - आवेदन प्रक्रिया आसान है ,फंड्स निवेशक के खाते में ही रहते हैं , रिफंड मिलने में कोई परेशानी नहीं होती और 1 अप्रैल 2010 से बैंकों ने अवरुद्ध राशि में निवेशकों को ब्याज देना भी शुरू किया है | परन्तु ए.एस.बी.ए. शेयरों के आवंटन की संभावनाओं में कोई अधिमान्य लाभ नहीं देता है |

क्या मैं अपने बचत बैंक खाते से किसी परिवार के सदस्य या दोस्त के नाम पर आई.पी.ओ. के लिए आवेदन कर सकता हूँ?

भुगतान उसी बैंक खाते से किया जा सकता है ,परन्तु नाम,डीमैट खाता और पैन संख्या आवेदन में अलग होनी चाहिए | इसीलिए हाँ, आप अपने बचत बैंक खाते से अपने परिवार के सदस्य और दोस्तों के नाम से आवेदन कर सकते हैं | ए.एस.बी.ए. खाते की स्थिति में, उसी खाते से अधिकतम 5 आवेदन किये जा सकते हैं |

क्या मैं अनेक खातों से आई.पी.ओ. के लिए आवेदन कर सकता हूँ ?

एक व्यक्ति अपने डीमैट खाते से हर आई.पी.ओ. के लिए केवल एक बार ही आवेदन कर सकता है | एक नियम अनुसार, एक आई.पी.ओ. के लिए कोई भी व्यक्ति एक से ज्यादा बार आवेदन नहीं दे सकता है | यदि आप एक ही नाम से या एक ही डीमैट खाते से या एक ही पैन संख्या से एक से ज्यादा बार आवेदन दर्ज करेंगे तो आपके सारे आवेदन रद्द हो जाएंगे |

मैं एक आई.पी.ओ. आवंटन पाने की मेरी संभावना कैसे बढ़ा सकता हूँ?

यह ध्यान देने वाली बात है कि ए.एस.बी.ए. या गैर-ए.एस.बी.ए. आवेदनों को शेयरों के आवंटन में कोई अधिमान्य(विशिष्ट) लाभ नहीं मिलता है | परन्तु कुछ अन्य आसान तरीके होते हैं जिससे आप आई.पी.ओ. शेयर के आवंटन की संभावना बढ़ा सकते हैं | विशेषज्ञ कहते हैं कि अपने आवंटन की संभावना बढ़ाने के लिए ,आप कई डीमैट खातों से आवेदन कर सकते हैं , कट-ऑफ मूल्य को आपके आवेदन के लिए बोली मूल्य के रूप में चुनें और सुनिश्चित करें कि आपका फॉर्म तकनिकी रूप से सही हो ताकि अस्वीकृति की संभावना न रहे| कुछ स्थितियों में, मूल शेयर या कंपनी शेयरों को होल्ड करने पर आपको अतिरिक्त लाभ भी मिल सकता है |

डिस्क्लेमर : यह लेख केवल सामान्य जानकारी उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश या कर या कानूनी सलाह के रूप में नहीं लगाया जाना चाहिए। इन क्षेत्रों में निर्णय लेते समय आपको अलग से सलाह प्राप्त करनी चाहिए ।

संवादपत्र

संबंधित लेख