Axis Bank lent 0.94 percent of the total loan given in market to Adani Group

आरबीआई ने सभी बैंकों से अडानी ग्रुप को दिए गए कर्ज के बारे में डिटेल मांगी, जिसके बाद एसबीआई और अब एक्सिस बैंक ने अडानी ग्रुप को कर्ज दिए जाने की बात को स्वीकार किया है।

Adani Group Crisis sbi axis bank loan

Adani Group Loan: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट अडानी ग्रुप पर गाज बनकर गिरी। रिपोर्ट के आते ही अडानी ग्रुप के शेयरों में भूचाल सा आ गया और कंपनियों के शेयर तेजी से नीचे गिरने लगे। इसके बाद मार्केट में अलग-अलग तरह की अफवाह चलने लगीं, जिसके बाद विदेशी निवेशक अडानी ग्रुप से पैसा निकालकर मार्केट से आउट होने लगे।इसी बीच अडानी ग्रुप पर हज़ारों करोड़ के कर्ज की भी चर्चा तेज होने लगी। सोशल मीडिया पर लोगों ने गौतम अडानी को विजय माल्या और नीरव मोदी की कैटेगरी में खड़ा करना शुरू कर दिया। इसके बाद आरबीआई ने सभी बैंकों से अडानी ग्रुप को दिए गए कर्ज के बारे में डिटेल मांगी, जिसके बाद एसबीआई और अब एक्सिस बैंक ने अडानी ग्रुप को कर्ज दिए जाने की बात को स्वीकार किया है। आइए जानते हैं कि एक्सिस बैंक में अडानी ग्रुप को कितना कर्ज दिया है? 

एक्सिस बैंक ने भी दिया कर्ज

आपको बता दें कि अडानी ग्रुप ने कई बैंकों से कर्ज लिया हुआ है, जिसमें अब तक एसबीआई और एक्सिस बैंक की पुष्टि हो चुकी है। ताजा जानकारी के अनुसार एक्सिस बैंक ने मार्केट में दिए गए टोटल लोन का 0.94 फीसद हिस्सा अडानी ग्रुप को उधार दिया है। बैंक ने यह कर्ज अडानी ग्रुप के असेट्स और कैश फ्लो के बेस पर ऑफर किया है। बैंक का कहना है कि अडानी ग्रुप इस लोन को आसानी से वापस करने में सक्षम है। लेन-देन में अभी तक किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आई है।

SBI ने दिया 27,000 करोड़ कर्ज 

भारत की सबसे बड़ी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी अडानी ग्रुप को 27,000 करोड़ का उधार दिया है, जो कि एसबीआई के द्वारा दिए गए टोटल कर्ज का 0.88 फ़ीसदी हिस्सा है। हालांकि, एसबीआई के चेयरमैन का कहना था कि अभी तक लेनदेन में कोई दिक्कत नहीं आई है। अडानी ग्रुप इस कर्ज को चुकाने में सक्षम है और यह कर्ज अडानी ग्रुप के शेयरों को खरीदकर नहीं, बल्कि अडानी ग्रुप के असेट्स और कैश फ्लो के बेस पर दिया गया है। 

संवादपत्र

संबंधित लेख