- Date : 26/05/2023
- Read: 2 mins
जून महीने में बैंक से जुड़े काम हैं तो समय से पहले ही निपट लें सारे वित्तीय कार्य। जून में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holidays June 2023: मई का महीना खत्म और जून का महीना शुरू होने वाला है। भारतीय रिजर्व बैंक के कलेंडर के मुताबिक जून में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ रविवार भी शामिल हैं। इनमें से छह छुट्टियां नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत लिस्टिड हैं जबकि बाकी रविवार और दूसरा और चौथा शनिवार है।
रिजर्व बैंक (RBI) ने छुट्टियों को तीन ब्रैकेट में रखा है पहला- निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टी। दूसरा निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट और तीसरा रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलीडे। जून में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे इसकी पूरी सूची नीचे दी जा रही है ताकि आप अपने बैंक का काम उसी अनुसार निपटा सकें।
दूसरी बात पिछले दिनों रिजर्व बैंक ने 2000 के नोट बंद करते हुए एलान किया था कि 30 सितंबर तक 2000 के नोट बैंकों में बदले जा सकते हैं लिहाजा अगर आप बैंक नोट बदलवाने भी जा रहे हैं तो नीचे दी गई तारीखों पर बैंक ना जाएं वर्ना आपका काम नहीं होगा।
4 जून 2023: रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
10 जून 2023: दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
11 जून 2023: रविवार को सभी बैंक बंद रहेंगे
15 जून 2023: राजा संक्रांति के उपलक्ष्य में ओडिशा और मिजोरम और ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।
18 जून 2023: रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे
20 जून 2023: रथ यात्रा के चलते ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।
24 जून 2023: चौथे शनिवार को सभी बैंक बंद रहेंगे.
25 जून 2023: रविवार को बैंकों में छुट्टी रहती है।
26 जून 2023: खर्ची पूजा के कारण त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।
28 जून 2023: ईद उल अजहा के लिए केरल, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।
29 जून 2023: ईद उल अजहा के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
30 जून 2023: रीमा ईद उल अजहा के कारण मिजोरम और ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।