- Date : 18/04/2022
- Read: 4 mins
- Read in English: Here are five gaming cryptos to watch in 2022
महामारी की शुरुआत के बाद से, लोगों के घर पर रहने के कारण गेमिंग इंडस्ट्री विकसित हुई है। संख्याओं को ध्यान में रखते हुए, कुछ गेमिंग क्रिप्टोकरेंसी को अपनी वॉचलिस्ट पर रखना और सबसे अच्छे में निवेश करना समझ में आता है। अपनी प्रारंभिक सूची बनाने में आपकी मदद करने के लिए, विचार करने के लिए नीचे शीर्ष 5 गेमिंग क्रिप्टो दिए गए हैं।
पिछले दो वर्षों में महामारी की शुरुआत के बाद से लोगों के घर पर रहने से गेमिंग इंडस्ट्री बढ़ी है। एक नई अवधारणा - प्ले-टू-अर्न गेमिंग उभर के आई, और इसमें पिछले साल 17,000% की चौंका देने वाली दर से वृद्धि हुई है। इन वृद्धि की संख्याओं के साथ, कुछ गेमिंग क्रिप्टो को अपनी वॉचलिस्ट पर रखना समझ में आता है।
अपनी प्रारंभिक सूची बनाने में आपकी मदद करने के लिए, नीचे विचार करने के लिए शीर्ष 5 गेमिंग क्रिप्टो हैं:
गाला गेम्स - पिछले साल नवंबर में, क्रिप्टो ने एक महीने में 550% की बढ़त के साथ अपने अब तक के सर्वाधिक स्तर को छूआ। हालांकि, तब से इसमें काफी गिरावट आई है लेकिन फिर भी इसने निवेशकों को अच्छा लाभ दिया है। इसके प्लेटफॉर्म पर कई गेम्स हैं और प्लेटफॉर्म का यह दावा है कि यह ऐसे गेम बनाते हैं जिन्हें आप वास्तव में खेलना चाहेंगे।
यह भी पढ़ें: क्रिप्टोकरेंसी और अन्य डिजिटल एसेट्स के बारे में घोषणा
अभी तक, प्लेटफॉर्म पर केवल एक ही गेम है - टाउन स्टार। इस खेल में, आपको सबसे अच्छा शहर बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा करनी होगी - सात और खेल विकास के चरण में हैं।
स्टार एटलस - एक और लोकप्रिय श्रेणी है जो हाल ही में सामने आई है - मेटावर्स क्रिप्टो। इस लेख में, गेमिंग टोकन पर ध्यान केंद्रित किया गया है। हालांकि, स्टार एटलस को गेमिंग और मेटावर्स टोकन दोनों होने के कारण इस सूची में स्थान मिला है। इसमें दो इन-गेम टोकन, एटलस और पोलिस हैं। आपको फ्यूचर यूनिवर्स में तीन फ्रैक्शन में से एक के लिए साइन अप करना होगा। एक बार साइन अप करने के बाद, आप बिल्ड, माइन, एक्सप्लोर और ट्रेड कर सकते हैं। संक्षेप में, यह शानदार दृश्यों के साथ एक फैन्टसी रोल-प्लेइंग गेम है।
यील्ड गिल्ड गेम्स - प्रारंभिक क्रिप्टो गेम के साथ प्रमुख मुद्दों में से एक यह था कि किसी न किसी रूप में, गेमर्स को भाग लेने के लिए पहले पैसे देने पड़ते थे। हालांकि, बाजार में आने वाले नए गेम्स के लिए ऐसी कोई आवश्यकता नहीं है।
आप साइनअप प्रक्रिया के दौरान अपनी ज़रूरत की वस्तुओं को उधार लेकर बिना किसी नकद भुगतान के गेमिंग गिल्ड के साथ शुरुआत कर सकते हैं। गिल्ड विभिन्न गेम्स में एसेट्स खरीदता है और उन्हें आपको उधार देता है। आप इन एसेट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं और गिल्ड को किसी भी इन-गेम अर्निंग की कटौती से भुगतान कर सकते हैं। आपको प्लेटफॉर्म पर कई गिल्ड मिल जाएंगे, लेकिन सबसे अच्छा है यील्ड गिल्ड।
इंम्यूटबल X - ब्लॉकचेन गेमिंग का बिल्डिंग ब्लॉक एनएफटी है। एनएफटी डिजिटल स्वामित्व का एक रूप है - चाहे भूमि के एक टुकड़े के लिए, तलवार जैसी एक इन-गेम की कोई वस्तु, या आपके अवतार के लिए कोई आउटफिट हो।
लगभग 100 डॉलर की गैस फीस (शुरूवाती साइन-अप फीस) के साथ एथेरियम पर कई एनएफटी बनाए गए हैं। इसलिए, एनएफटी में जाना एक महंगी चीज है। इसके लिए एक तरीका है। आप लेयर 2 का इस्तेमाल कर सकते हैं - कुछ ऐसा जो इसके प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए मौजूदा ब्लॉकचेन के शीर्ष पर बैठता है। इंम्यूटबल X एक एनएफटी-फोकस्ड लेयर 2 सलूशन है जो एक उत्तम तरीका है। आपको कोई प्रारंभिक भुगतान (गैस फीस) और कार्बन-न्यूट्रल एनएफटी क्रीएशन करने की आवश्यकता नहीं है।
एंजिन - एनएफटी के बारे में ही है। यह आपके लिए एनएफटी को बनाना, खरीदना, बेचना और स्टोर करना आसान बनाता है। गेमिंग के नज़रिए से, एंजिन आपको एनएफटी बनाने देता है जिसे गेम के बीच ट्रेड किया जा सकता है। यह ब्लॉकचेन गेमिंग के रोमांचक पहलुओं में से एक है। इससे पहले, आपने घंटों तक गेम खेले होंगे और कुछ रिवॉर्ड कमाए होंगे। अधिकतर मामलों में, एक बार गेम खत्म हो जाने के बाद, इन रिवॉर्ड्स का कोई मूल्य नहीं होता। ब्लॉकचेन गेमिंग के साथ, आप इन एसेट्स को बेच सकते हैं, या आप उन्हें दूसरे गेम्स के लिए ट्रांसफर कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: एनएफटी: वे क्या हैं? कुछ एनएफटी की कीमत लाखों में क्यों होती है?
समाप्ति नोट
सैकड़ों क्रिप्टो गेमिंग टोकन हैं, और किसी एक को चुनना आसान नहीं हो सकता है। इसलिए, यह आवश्यक है कि आप अपनी रिसर्च करें और फोमो के बाहर किसी चीज़ में शामिल न हों। यह समझें कि क्रिप्टो में निवेश करना जोखिम भरा है। इसलिए, आपको अपने पोर्टफोलियो का केवल एक छोटा प्रतिशत ही इसमें निवेश करना चाहिए। आदर्श रूप से, अपने पार्टी फंड्स का निवेश करें - वह पैसा जिसके नुकसान में भी आप सहज हो।