- Date : 17/01/2023
- Read: 2 mins
एक स्मॉल मार्केट कैप कंपनी, विन्नी ओवरसीज लिमिटेड स्टॉक स्पलिट करने जा रही है।

Vinny Overseas Limited: विन्नी ओवरसीज लिमिटेड 29 मई 1992 को स्थापित एक स्माल कैप कंपनी है। यह अपने निवेशकों को अच्छा लाभ देने जा रही है। कंपनी के निदेशक मंडल ने 16 फरवरी को 13:10 के अनुपात में बोनस शेयर देने स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही स्टॉक स्प्लिट करने की भी स्वीकृति दे दी गई है।
16 जनवरी, 2023 को विन्नी ओवरसीज लिमिटेड के शेयर 187.5 5 रुपए पर बंद हुए, जो 5% की तेजी है। बिन्नी ओवरसीज लिमिटेड का मार्केट कैप 190 करोड़ रुपए का है। यह कंपनी कपड़ा उद्योग से जुड़ी है। कंपनी के निदेशक मंडल ने स्टॉक एक्सचेंज में फाइल करते हुए सूचना दी की बोनस इक्विटी शेयरों को 13:10 के अनुपात में जारी करने पर विचार किया गया और इसे स्वीकृति दे दी गई है। कंपनी के निवेशकों को हर 10 शेयर पर 13 बोनस शेयर दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रत्येक शेयर को 10 हिस्सों में विभाजित करने की भी मंजूरी दे दी गई है।
यह भी पढ़ें: ७ वित्तीय नियम
विन्नी ओवरसीज लिमिटेड पर एक नज़र
बिन्नी ओवरसीज के शेयर 16 जनवरी, 2023 को 5% की तेजी के साथ ₹187.5 पर बंद हुए इसके पहले शुक्रवार, 16 जनवरी को भी कंपनी के शेयरों में 5% की तेजी आई थी। विन्नी ओवरसीज विन्नी एक स्मॉल मार्केट कैप आईपीओ है। विन्नी ओवरसीज को केवल तीन महीने पहले 28 नवंबर 2022 को सूचीबद्ध किया गया था। अब तक इसके स्टॉक में 525 .17% की वृद्धि हुई है और केवल 2023 में ही इसमें 27.30% की वृद्धि हुई है। विन्नी ओवरसीज लिमिटेड के शेयर 10 टुकड़ों में विभाजित होंगे। प्रत्येक 10 शेयर पर 13 बोनस शेयर मिलेंगे। कंपनी के शेयरों के और ऊपर जाने की उम्मीद की जा रही है।
यह भी पढ़ें: मार्केट में निफ़्टी ५० से रिटर्न कैसे पाए?