Adani Group: अडानी ग्रुप में सरकारी बीमा कंपनियों ने कितना पैसा लगाया? वित्त मंत्रालय ने बताया

अडानी ग्रुप में 5 सरकारी बीमा कंपनियों ने निवेश किया हुआ है। लोकसभा में वित्त मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी और बताया कि इन पांचों बीमा कंपनियों ने कुल 347 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

Five Insurance Companies invested in Adani group

Gautam Adani : अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडानी समूह पर कई गंभीर आरोप लगाए। उसके बाद से ही मार्केट में अडानी ग्रुप की हालत बदतर होती जा रही है। अडानी ग्रुप में कई बीमा कंपनियों ने भारी निवेश किया है और अब मार्केट में खलबली मची हुई है। निवेशक डरे हुए हैं। लोग बार-बार सवाल कर रहे हैं कि आखिर बीमा कंपनियों का कितना पैसा अडानी समूह में लगा है। विपक्ष भी इसे लेकर सवाल कर रहा है। अब वित्त मंत्रालय ने संसद में इसकी जानकारी दी है। 

वित्त मंत्रालय ने बताया कि 5 सरकारी बीमा कंपनियों का पैसा अडानी समूह में लगा है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक इन पांचों कंपनियों ने कुल 347.64 करोड़ रुपये का निवेश इस ग्रुप में किया है। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि यह निवेश इन बीमा कंपनियों की कुल संपत्ति का सिर्फ 0.14 प्रतिशत है। 

वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में मंत्री ने बताया कि एलआईसी की अडानी समूह की कंपनियों से जुड़ी कुल हिस्सेदारी एवं कर्ज 35,917.31 करोड़ रुपये थी। यह राशि एलआईसी की कुल पूंजी 41.66 लाख करोड़ रुपये का सिर्फ 0.975 प्रतिशत है।

बता दें कि अडानी समूह के शेयर लगातार गिर रहे हैं। अडानी ग्रुप की कंपनियों का बाजार मूल्य अब आधा रह गया है। हालांकि अडानी समूह ने हिंडनबर्ग के आरोपों को खारिज किया है। अब सूत्रों के हवाले से ये जानकारी आ रही है अडानी ग्रुप ने अपनी कंपनियों की स्वतंत्र जांच के लिए सबसे विश्वसनीय अकाउंटेंसी फर्म ग्रांट थॉर्नटन को हायर किया है। इसके जरिए अडानी ग्रुप निवेशकों का भरोसा दोबारा जीतने की कोशिश में है। 

संवादपत्र

संबंधित लेख

Union Budget