McDonalds layoffs:अमेरिका में बैंकिंग के बाद फूड इंडस्ट्री में भी मंदी, मैकडॉनल्ड्स के ऑफिस हो रहे बंद, छंटनी शुरू

McDonalds layoffs: वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि बर्गर चेन मैकडॉनल्ड्स कॉर्प इस हफ्ते अपने अमेरिकी कार्यालयों को अस्थायी रूप से बंद कर रही है। इसके साथ ही छंटनी की तैयारी भी शुरू हो चुकी है।

McDonalds layoffs

McDonalds layoffs: अमेरिकी फूड चेन मैकडॉनल्ड्स अपने कॉर्पोरेट कर्मचारियों को व्यापक कंपनी पुनर्गठन के हिस्से के रूप में अपनी छंटनी के बारे में सूचित करने की तैयारी कर रही है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी कर्मचारियों और कुछ अंतरराष्ट्रीय कर्मचारियों को पिछले हफ्ते एक इंटर्नल ईमेल में मैकडॉनल्ड्स ने उन्हें सोमवार से बुधवार तक घर से काम करने के लिए कहा था। इसके बाद उन्हें आगे के फैसले के बारे में बताया जाएगा। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कितने कर्मचारियों को रखा जाएगा और कितनों को निकाला जाएगा।

मैकडॉनल्ड्स ने कहा है कि 3 अप्रैल के सप्ताह के दौरान हम अपने कर्मचारियों की भूमिकाओं से संबंधित महत्वपूर्ण फैसला लेंगे। मैकडॉनल्ड्स ने कर्मचारियों से वेंडरों के साथ सभी पर्सनल मीटिंग्स कैंसल करने को भी कहा है। फास्ट-फूड चेन ने जनवरी में कहा था कि वह कॉर्पोरेट स्टाफ के स्तर की समीक्षा करेगी और इसके बाद कुछ क्षेत्रों में छंटनी हो सकती है और कुछ विभाग में नई भर्तियां भी हो सकती हैं। माना जा रहा है कि इस हफ्ते कर्मचारियों को छंटनी से जुड़ीं जानकारियां मिलने लगेंगी। आने वाले समय में मैकडॉनल्ड्स के इंडियन ऑपरेशंस पर इसका क्या असर होगा, इसपर सबकी निगाहें टिकी हैं।

आपको बता दें कि दुनियाभर में बड़ी-बड़ी कंपनियां हजारों की संख्या में अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। बीते दिनों फेसबुक और एमेजॉन के साथ ही माइक्रोसॉफ्ट की एक पॉपुलर कंपनी ने भी छंटनी की घोषणा की है। दरअसल, दुनियाभर में आर्थिक संकट ने दस्तक दे दी है और कोरोना काल में जो छंटनियां नहीं हुईं, अब धीरे-धीरे कंपनियां लेऑफ की रूपरेखा बना रही है और इस बारे में घोषणाएं भी कर रही हैं। आने वाले समय में और भी कंपनियां अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा कर सकती है।

संवादपत्र

संबंधित लेख

Union Budget