Gaurav Munjal Unacademy: कौन है गौरव मुंजाल जिसने यूट्यूब चैनल से खड़ी कर दी 25 हजार करोड़ रुपये की कंपनी?

यूट्यूब के जरिए पैसे कमाने का सपना तो कई लोग देखते हैं लेकिन एक शक्स ऐसा भी है जिसने यूट्यूब से 25 हजार करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी है।

Gaurav Munjal Unacademy

Gaurav Munjal Unacademy: कई लोग हैं जो आज यूट्यूब के जरिए पैसा कमा रहे हैं। लेकिन आज हम बात एक ऐसे शख्स की करेंगे जिसने यूट्यूब वीडियो बनाकर 25 हजार करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी। जी हां, आपने ठीक पढ़ा। यूट्यूब वीडियो के जरिए 25 हजार करोड़ की कंपनी। इस कंपनी का नाम है अनअकेडमी आज दुनिया की सबसे बड़ी एड-टेक कंपनियों में से एक है। 2022 में अन-अकेडमी की नेटवर्थ 3.4 अरब डॉलर थी जो करीब 25,000 करोड़ रुपये के बराबर है। 

अन-अकैडमी के पीछे जो शख्स है वो हैं गौरव मुंजाल जिन्होंने एक यूट्यूब चैनल के जरिए अनअकैडमी का इतना बड़ा साम्राज्य खड़ा कर दिया। अनअकैडमी की जड़ें कहीं और नहीं बल्कि यूट्यूब से जुड़ी हुई है। गौरव मुंजाल फिलहाल कंपनी के सीईओ हैं। 

कौन हैं गौरव मुंजाल?

गौरव मुंजाल मुंबई में इंजीनियरिंग का छात्र था। 2010 में उन्होंने कंप्यूटर ग्राफिक्स बनाने के तरीके पर एक YouTube वीडियो अपलोड किया। बाद में उन्होंने चैनल का नाम Unacademy रखा। ये वीडियो उन्होंने दोस्तों के बीच शेयर किए। उन्होंने उनके प्रयास की सराहना की। ग्रेजुएशन होने के बाद भी वे ये वीडियो बनाते रहे और डायरेक्टी में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के नौकरी करने लगे। उनकी पहली बिजनेस सक्सेस फ्लैट नाम की एक कंपनी थी जिसे उन्होंने इसकी फाउंडेशन के एक साल बाद ही बेच दिया था। इंजीनियरिंग का वो लड़का अब कंपनी बनाने की बारीकियां के गुर सीख चुका था।

मुंजाल बाद में रोमन सैनी से जुड़ गए जो पेशे से डॉक्टर हैं, जिन्होंने यूपीएससी परीक्षा को कैसे क्रैक किया जाए, इस पर ट्यूटोरियल देना शुरू किया। बाद में उन्होंने IAS क्रैक किया लेकिन 2015 में नौकरी छोड़ दी। उन्होंने अनअकैडमी की पेरेंट कंपनी Sorting Hat Technologies नाम की एक कंपनी बनाई। इसके बाद वो कंपनी के तीसरे सह-संस्थापक हेमेश सिंह से जुड़े।

वो धीरे धीरे एड-टेक प्लेटफॉर्म का निर्माण करते रहे और बड़े पैमाने पर निवेश हासिल करते रहे और कंपनी के रियल वेल्यू को बनाते चले गए। अब उनके पास हजारों शिक्षक हैं जो Unacademy के YouTube चैनल और मोबाइल एप्लिकेशन पर वीडियो रिकॉर्ड करते हैं और विभिन्न विषयों पर लाखों लोगों को पढ़ाते हैं।

कंपनी के पास कैश है। उनके निवेशकों में Sequoia Capital India, Nexus Venture Partners, SAIF Partners और Blume Ventures शामिल हैं। मुंजाल एक सीरियल इन्वेस्टर हैं। उन्होंने 37 कंपनियों में निवेश किया है। वह फ्लैटचैट के संस्थापक भी हैं। 2022 में अनएकेडमी के सीईओ के तौर पर मुंजाल की सैलरी 1.58 करोड़ रुपए थी। सैनी की सैलरी 88 लाख रुपए और सिंह की सैलरी 1.19 करोड़ रुपए थी।

संवादपत्र

संबंधित लेख

Union Budget