IT Giant to pay Dividend: आईटी जायंट देगी डिविडेंड

यदि आपके पास इस दिग्गज आईटी कंपनी का शेयर हैं तो आप भी डिविडेंड की योग्यता रख सकते हैं। ध्यान रहे इस प्रस्ताव की रिकॉर्ड डेट 20 जनवरी 2023।

एचसीएल स्टॉक

HCL Stock: आईटी जायंट कंपनी हिंदुस्तान कंप्यूटर्स लिमिटेड (एचसीएल HCL) ने घोषणा की थी कि वह अपने योग्य निवेशकों को डिविडेंड वितरित करेगी। इस प्रस्ताव के लिए 20 जनवरी 2023 रिकॉर्ड डेट निश्चित की गई थी। बुधवार यानी कल बाजार बंद होते समय शेयर बाजार में इसके शेयर की कीमत थी ₹1,115। लेते हैं इस प्रस्ताव के बारे में और अधिक जानकारी। 

एचसीएल का डिविडेंड कब और कितना? 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार योग्य निवेशकों को ₹10 प्रति इक्विटी शेयर के हिसाब से डिविडेंड वितरित किए जाएँगे। ज्ञात रहे इस प्रस्ताव के लिए 20 जनवरी 2023 रिकॉर्ड डेट निश्चित की गई थी। यानी जिन निवेशकों के पास रिकॉर्ड डेट तक शेयर बने रहेंगे वो डिविडेंड के लिए पात्रता रख सकेंगे। कंपनी द्वारा की गई घोषणा के अनुसार डिविडेंड के भुगतान के लिए 1 फरवरी 2023 की तारीख निश्चित की गयी है। 

यह भी पढ़ें: ७ वित्तीय नियम

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन 

एचसीएल आईटी क्षेत्र की एक बहुचर्चित और पहली कतार में खड़ी होने वाली कंपनी है। भारत में शुरू होने वाली इस बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) का मुख्यालय नोएडा में स्थित है। 

कल बाजार बंद होते समय कंपनी के शेयर की कीमत में 0.36% उछाल देखा गया था। इतना ही नहीं बीते महीनेभर में ही कंपनी के शेयर में पूरे 7.91% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी के पिछले छह महीनों के प्रदर्शन को देखें तो उसने अपने निवेशकों को खासा मुनाफा कमा कर दिया है। यदि छह महीने पहले किसी निवेशक ने एचसीएल के शेयर खरीदे होंगे तो उसे अब तक 25.32% का रिटर्न प्राप्त हुआ होगा। शेयर बाजार पर एचसीएल के स्टॉक का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर था ₹1269.95। इन्हीं 52 हफ्तों में शेयर का निम्नतम स्तर रहा ₹877.35। कल बाजार बंद होते समय इस शेयर की कीमत रही ₹1115 प्रति शेयर। 

जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि इसके पहले अक्टूबर 2022 में एचसीएल ने आखिरी बार डिविडेंड वितरित किया था।

यह भी पढ़ें: मार्केट में निफ़्टी ५० से रिटर्न कैसे पाए?

संवादपत्र

संबंधित लेख

Union Budget