- Date : 22/04/2023
- Read: 2 mins
भारत की प्रमुख आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नॉलजीज लगातार कर्मचारियों की संख्या घटा रही है और नई जॉइनिंग 40,000 से घटकर करीब 17,067 हो गई है।

HCL Tech Hiring: भारतीय आईटी सर्विस कंपनी एचसीएल टेक्नॉलजीज (HCL Tech) ने 31 मार्च 2022 को समाप्त चौथी तिमाही में 3674 कर्मचारियों की जॉइनिंग कराई है। वर्तमान में कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 2,25,944 है। एचसीएल ने वित्तीय वर्ष 2023 में 17,067 नए कर्मचारी जोड़े, जो कि वित्तीय वर्ष 2022 में जोड़े गए 39,900 कर्मचारियों में की तुलना में लगभग 57.3 फीसदी की गिरावट के साथ है। यह ऐसे समय में देखने को मिल रहा है, जब आईटी सर्विस कंपनियों ने एंप्लॉयी यूटिलाइजेशन रेट्स में सुधार पर ध्यान केंद्रित करने के लिए नई जॉइनिंग पर ब्रेक लगाना शुरू कर दिया है।
एचसीएल टेक्नॉलजीज के सीईओ और एमडी, सी विजयकुमार ने पूरे साल फ्रेशर्स की हायरिंग का टारगेट 30,000 का रखा था। हालांकि, वित्तीय वर्ष 2023 में कुल फ्रेशर्स की संख्या 26,734 पर रह गई। वित्तीय वर्ष 2023 की आखिरी तिमाही में फ्रेशर की संख्या 4,480 थी। इसने 31 मार्च 2022 को समाप्त चौथी तिमाही में 3,674 कर्मचारियों को जोड़ा। वर्तमान में कंपनी का कुल हेडकाउंट, यानी कर्मचारियों की कुल संख्या 2,25,944 है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में कंपनी ने 15,000 फ्रेशर्स को जोड़ने का लक्ष्य रखा है।
एचसीएल टेक के चीफ पीपल ऑफिसर रामचंद्रन सुंदरराजन का कहना है कि अच्छी बात यह है कि हमने बिना किसी ऑनबोर्डिंग देरी के सभी प्रस्तावों का सम्मान किया। यह हमारी तिमाही रोल आउट योजनाओं में शामिल है। सुंदरराजन ने कहा कि कंपनी के लगभग 85 प्रतिशत कर्मचारी वेरिएबल पे प्रोग्राम का हिस्सा हैं, जो उनके वेतन पैकेज का केवल 5 फीसदी है। बाकी प़लिसी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एचसीएल टेक ने श्रीलंका, वियतनाम, रोमानिया, मैक्सिको, कोस्टा रिका और ब्राजील जैसे देशों से भी भारी संख्या में कर्मचारियों को आउटसोर्स किया है।