Humongous return on this Gensol Engineering share

जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर ने साल भर के भीतर ₹1 लाख के बनाए ₹20 लाख।

Multibagger share Gensol Engineering

Multibagger share Gensol Engineering: शेयर बाजार में यदि सही समय पर सही स्टॉक में निवेश किया जाए तो निवेशक को इससे बहुत तगड़ा फायदा हो सकता है। इसी का उदाहरण बन गया है जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड का शेयर। एक साल पहले जिस व्यक्ति ने इस शेयर में ₹1 लाख का निवेश किया होगा उसे अभी अपने निवेश के बदले ₹20 लाख मिलेंगे। इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को वाकई मालामाल बना दिया है। 

जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी के शेयर की कीमत सोमवार 26 सितंबर, 2022 को ₹1390.65 पर पहुँच गई। जबकि 1 साल पहले 27 सितंबर 2021 को इस शेयर की कीमत मात्र ₹67.88 थी। गौरतलब है कि साल भर के भीतर ही अपने शेयरों की कीमत में इतनी लंबी छलांग लगानेवाले इस शेयर की 18 अक्टूबर, 2019 को कीमत सिर्फ ₹63.41 थी। वर्तमान कीमत की तुलना में देखा जाए तो इसने अभी तक अपने शेयरधारकों को 2093.11% का तगड़ा मुनाफा कमाकर दिया है। हालाँकि 26 सितंबर, 2022 को जो कीमत थी वह उसके पहले कारोबारी दिन से लगभग 2.51% नीचे रही। कुल मिलाकर देखा जाए तो साल भर के भीतर ही इस कंपनी के शेयर ने 1948.69% का रिटर्न कमा कर दिया है। इसका मतलब यह हुआ कि पिछले साल यदि किसी व्यक्ति ने इसमें ₹1 लाख का निवेश किया हो तो आज उसे इसके बदले ₹20 लाख मिलेंगे। तीन सालों में इस शेयर में न सिर्फ तेजी आई है बल्कि इसने अपनी तेजी कायम भी रखी है। 

जेनसोल कंपनी इंजीनियरिंग सेक्टर की एक स्मॉल कैप कंपनी है। बाजार में इसका मूल्यांकन ₹1560.10 करोड़ का है। कंपनी की प्रमुख सेवाएँ वाणिज्यिक सेवा उद्योग के क्षेत्र में है। जेनसोल सौर परियोजनाओं के संचालन की सेवाएँ प्रदान करती है। यह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर काम करती है। मुंबई और अहमदाबाद के साथ भारत के 18 शहरों के दफ्तरों से कंपनी अपना काम करती है। वहीं कंपनी की मौजूदगी अफ्रीकी देशों में जैसे कीनिया, चाड, गैबॉन, मिस्र और सिएरा लियोन में देखी जा सकती है। एशिया में यह कंपनी यमन, ओमान, इंडोनेशिया और फिलीपींस की परियोजनाओं से भी जुड़ी है। अपने शानदार प्रदर्शन के चलते जेनसोल इंजीनियरिंग ने मल्टीबैगर श्रेणी में अपना नाम दर्ज करा लिया है। 

यह भी पढ़ेंइंटरनेशनल कंस्ट्रक्शन लिमिटेड की उड़ान

कंपनी की भविष्य की योजनाएँ 

प्राप्त समाचारों से ज्ञात होता है कि कंपनी ने हाल ही में घोषणा की थी कि उसे करीब ₹531 करोड़ की सौर ऊर्जा परियोजनाओं के कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं। यह परियोजनाएँ सिंगरेनी कोलरीज कंपनी लिमिटेड और भारत सरकार, ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड एवं अन्य ग्राहकों के साथ होंगी। ये परियोजनाएँ भारत के 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चलाई जाएँगीं। इनमें उत्तर में हरियाणा, पंजाब, लद्दाख और उत्तराखंड शामिल हैं तो दक्षिण में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक शामिल हैं। पश्चिम भारत में गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र और इसके साथ मध्यप्रदेश और झारखंड में भी ये परियोजनाएँ चलाई जाएँगीं। इन सभी परियोजनाओं की कुल क्षमता 121 मेगावॉट होगी। 

यह जानकारी निवेशकों की सुविधा के लिए दी जा रही है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम का काम है। निवेशक अपनी सूझबूझ और सलाहकारों की राय से निवेश कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: इन शेयरों में मुनाफा कमाना चाहते है तो लगा सकते है दांव

संवादपत्र

संबंधित लेख