know-how-adani-group-shares-suddenly-jumps-upto-15-percent-in-hindi

अडानी ग्रुप के शेयरों में मंगलवार को जबरदस्त तेजी दिखी। संकट से घरे अडानी ग्रुप के 10 में से आठ शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

Adani Group Stocks

Adani Group Stocks: हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद संकट से घिरे अडानी ग्रुप के शेयरों में मंगलवार को जबरदस्त उछाल ने सबको चौंका दिया। पिछले कुछ दिनों से लगातार टूट रहे अडानी ग्रुप के शेयरों ने मंगलवार को बाजार में मजबूती दिखाई। 10 में से आठ शेयरों ने बढ़त ली। सबसे अधिक उछाल अडानी एंटरप्राइजेज में देखने को मिला जिसके शेर 14.22 फीसदी तक उछले। 

वहीं, अडानी पोर्ट्स के शेयरों में भी बढोतरी देखने को मिली। इसके शेयर 5.44 प्रतिशत तक उछले। जबकि अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में 5 फीसदी का उछाल आया। वहीं अडानी विल्मर के शेयर में भी तेजी देखी गई। इस शेयर ने भी 5 फीसदी का उछाल लिया। एनडीटीवी का शेयर भी ऊपर भागा है। 

वहीं, अडानी पावर, अंबुजा और एसीसी के शेयरों ने भी जबरदस्त उछाल लिया। हालांकि अडानी ट्रांसमिशन के शेयर एक बार फिर धड़ाम हुए तो वहीं अडानी टोटल गैस के शेयरों में भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। 

बता दें कि हिंडनबर्ग की तरफ से लगाए गए आरोपों के बाद से ही अडानी ग्रुप की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। गौतम अडानी की संपत्ति भी लगातार कम हो रही है। ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप 150 अरब डॉलर का झटका खा चुका है। अडानी की संपत्ति एक महीने में ही 85 बिलियन डॉलर घट चुकी है। अब वे अमीरों की लिस्ट में 38वें नंबर पर पहुंच गए हैं। 

इस बीच कहा जा रहा है कि अडानी ग्रुप निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए अब एक नई तैयारी कर रहा है। वह शेयरों को गिरवी रखकर लिए गए लोन को अब चुकाने जा रहा है। बताया जा रहा ग्रुप ने समय से पहले 6500 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने का फैसला किया है। इसकी जानकारी जैसे ही मार्केट में आई, अडानी के शेयर एक बार फिर उछल गए। माना जा रहा है कि ग्रुप के इस कदम से निवेशकों का भरोसा एक बार फिर लौट रहा है।

 

 

संवादपत्र

संबंधित लेख

Union Budget