- Date : 22/05/2023
- Read: 1 min
अमेरिकी रॉक बैंड निर्वाण के फ्रंटमैन गिटारिस्ट दिवंगत कर्ट कोबेन द्वारा तोड़ा गया गिटार नीलामी में लगभग $600,000 (लगभग 4.97 करोड़ रुपये) में बिका।

Kurt Cobain Guitar Auction: प्रतिष्ठित अमेरिकी रॉक बैंड निर्वाण के फ्रंटमैन गिटारिस्ट दिवंगत कर्ट कोबेन द्वारा तोड़ा गया गिटार नीलामी में लगभग $600,000 (लगभग 4.97 करोड़ रुपये) में बिका है। न्यूयॉर्क में प्रसिद्ध हार्ड रॉक कैफे में आयोजित नीलामी उम्मीद से कहीं आगे बढ़ गई। जिस कीमत पर ये गिराट बिका है उसके एक हिस्से में ये गिटार बिकने की उम्मीद थी।
कोबेन अपने भावुक और गंभीर पर्फाॉर्मेस के लिए जाने जाते थे। 1994 में संगीत की दुनिया में एक गहरी विरासत को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने सुसाइड कर लिया था। 1990 के दशक की शुरुआत में निर्वाण के सफल एल्बम, नेवरमाइंड के काम के दौरान उन्होंने सोचते हुए गिटार को तोड़ दिया गया था। हालांकि इस गिटार की मरम्मत की जा चुकी है लेकिन यह अब बजाने लायक नहीं है।
इस गिटार की खासियत है कि इसपर मार्कर में सभी तीन बैंड सदस्यों के हस्ताक्षर हैं। इसके अतिरिक्त, कोबेन द्वारा स्वयं अपने दिवंगत मित्र और म्यूजिक पार्टनर मार्क लेनगन को समर्पित एक शिलालेख है, जिनका पिछले साल निधन हो गया था। अपने अलग स्वभाव को प्रदर्शित करते हुए कोबेन ने कुर्द्ट कोबेन के रूप में गिटार पर साइन किए क्योंकि वह अक्सर अपने नाम की गलत वर्तनी करते थे।