- Date : 22/05/2023
- Read: 2 mins
मुंबई के धारावी इलाके में रहने वाली 14 साल मलीशा खारवा को ब्यूटी ब्रांड फॉरेस्ट एसेंशियल्स के नए अभियान के चेहरे के तौर पर चुना गया है।

Maleesha Kharwa Story: वो जमाना चला गया जब गोरापन सुंदरता की परिभाषा हुआ करती थी। समय और सोच तेजी से बदल रही है और इसका नमुना है ये कहानी जिसे सबको पढ़ना चाहिए। दरअसल मुंबई के धारावी इलाके में रहने वाली 14 साल की एक लड़की को ब्यूटी ब्रांड फॉरेस्ट एसेंशियल्स के नए अभियान के चेहरे के तौर पर चुना गया है। मलीशा खारवा को हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट हॉफमैन द्वारा 2020 में पहली बार मुंबई में आइडेंटिफाई किया गया था। तीन साल बाद मलीशा के 225,000 से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर अपने पोस्ट में हैशटैग #princessfromtheslum जोड़ती हैं।
#BecauseYourDreamsMatter ब्रांड ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा- अपने सपनों को अपने सामने हकीकत होता देख उसका चेहरा खुशी से चमक उठा। मालीशा की कहानी एक सुंदर उदाहरण है इस बात का कि सपने सच होते हैं। वीडियो को कई रिस्पांस मिले जिनमें से कई ने लड़की के ब्रांड का चेहरा बनने पर खुशी जाहिर की।
एक यूजर ने लिखा- यह देखकर बहुत खुशी हुई और ब्रांड के लिए तालियां बजीं। हमारे देश में सांवली लड़कियों को कभी ब्यूटी ब्रांड्स के प्रचार के लिए नहीं माना जाता था, अब समय बदल गया है..वह बहुत खूबसूरत हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, "वाह। यहां इतनी सकारात्मकता है। साथ ही उनकी मुस्कान भी खूबसूरत है।"
एक और यूजर ने लिखा- उसे अपनी सफलता का स्वाद चखते देखना अद्भुत है! उसके लिए आशीर्वाद और भविष्य के लिए शुभकामनाएं। फॉरेस्ट एसेंशियल्स के साथ कैंपेन खारवा का अब तक का सबसे बड़ा काम था। खारवा ने कहा कि वो मॉडल बनना चाहती है लेकिन वो उसके लिए अपनी पढ़ाई को नहीं छोडेगी।