- Date : 25/03/2023
- Read: 2 mins
मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी प्रिसिला चान ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम ऑरेलिया चान जुकरबर्ग रखा गया है।

Mark Zuckerberg Third Child: दुनियाभर में फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप के जरिये सोशल मीडिया की एक अलग ही दुनिया बनाने वाले मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग तीसरी बार पिता बने हैं। मार्क की पत्नी प्रिसिला चान ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। इस बारे में मेटा जुकरबर्ग ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। ‘वेलकम टु द वर्ल्ड. यू आर सच अ लिटल ब्लेसिंग’ कैप्शन के साथ फेसबुक फाउंडर ने अपनी बेटी की तस्वीर शेयर की है। मार्क और प्रिसिला ने अपनी बेटी का नाम ऑरेलिया चान जुकरबर्ग रखा है।
मार्क जुकरबर्क की पत्नी प्रिसिला ने साल 2015 में अपनी पहली बेटी मैक्स को जन्म दिया था और फिर 2017 में दूसरी बेटी अगस्त का जन्म हुआ था। इस तरह अब मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला चान तीन बेटियों के पैरेंट्स हैं। पिछले साल सितंबर में इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये मार्क ने दुनिया को बताया था कि वह तीसरी बार पिता बनने वाले हैं। उन्होंने प्रिसिला के प्रेग्नेंसी की जानकारी शेयर करते हुए पत्नी का फोटो भी शेयर किया था। साल 2012 में शादी के बंधन में बंधे मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला चान हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में क्लासमेट थे और दोनों ने लंबे समय तक साथ पढ़ाई की है।
आपतो बता दें कि उम्र के 38वें पड़ाव का मजा ले रहे मार्क जुकरबर्ग ने साल 2004 में महज 19 साल की उम्र में सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक की स्थापना की थी। मार्क की जिंदगी पर द सोशल नेटवर्क नाम से फिल्म भी बन चुकी है और इसे ढेरों अवॉर्ड मिले थे। साल 2012 में मार्क जुकरबर्ग ने इंस्टाग्राम का अधिग्रहण किया था। साल 2014 में मेटा ने 22 बिलियन डॉलर में वॉट्सऐप का भी अधिग्रहण कर लिया था। मार्क फिलहाल दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से हैं और मेटा का लगातार विस्तार कर रहे हैं।