Google Layoffs: तभी कहते हैं सरकारी नौकरी अच्छी, गूगल के 12 हजार कर्मचारी छंटनी के विरोध में कर रहे प्रदर्शन

Google Layoffs: गूगल के यूके के सैकड़ों कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाली ट्रेड यूनियन यूनाइट ने कंपनी पर कर्मचारियों की चिंताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया और पूरी तरह यूनियन रिप्रजेंटेशन की मांग की है।

Google Layoffs

Google Layoffs: दुनिया भर में 12,000 कर्मचारियों की हालिया छंटनी के विरोध में गूगल के सैकड़ों कर्मचारियों ने मंगलवार को लंदन स्थित अलग-अलग ऑफिस में भारी हंगामा किया। ट्रैकिंग साइट Layoffs.fyi की मानें तो इस साल की शुरुआत के बाद से 2,90,000 से ज्यादा वर्कर्स को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है और इससे टेक सेक्टर में भारी पैपाने पर नौकरियां जा रही हैं।

गूगल यूके के सैकड़ों कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाली ट्रेड यूनियन यूनाइट ने गूगल पर कई तरह के आरोप लगाए हैं और पूरी तरह यूनियन रिप्रजेंटेशन के साथ ही सही सलाह और कर्मचारियों के साथ सही व्यवहार की मांग की है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूनाइट के क्षेत्रीय अधिकारी मैट व्हाली ने कहा है कि हमारे सदस्य क्लियर हैं और गूगल को बुराई न करने की अपनी सलाह सुनने की जरूरत है। वे और यूनाइट तब तक पीछे नहीं हटेंगे, जब तक कि गूगल अपने कर्मचारियों के साथ सम्मान और अच्छे व्यवहार नहीं करता, जिसके वे हकदार हैं। गूगल यूनाइटेड किंगडम में 5,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार देता है।

गूगल एक कर्मचारी का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि संबंधित कर्मचारी ने दावा किया था कि मैनेजमेंट के साथ बातचीत बेहद निराशाजनक थी। ऐसा लगता है जैसे हमारी चिंताओं को अनसुना कर दिया गया है। आपको बता दें कि पिछले महीने, स्विट्जरलैंड में गूगल के ज्यूरिख ऑफिल के कर्मचारियों ने कंपनी द्वारा नौकरी में कटौती को कम करने के उनके प्रस्तावों को खारिज करने के बाद इसी तरह का वॉकआउट किया था। जनवरी में गगल ने वैश्विक स्तर पर लगभग 12,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की अपनी योजना की घोषणा की। सुंदर पिचाई के सार्वजनिक ऐलान के बाद अमेरिका में छंटनी का दौर शुरू हो गया। भारतीय डिवीजन से लगभग 450 कर्मचारियों को निकाला गया है।

संवादपत्र

संबंधित लेख

Union Budget