- Date : 15/06/2023
- Read: 2 mins
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी ने धोनी एंटरटेनमेंट लिमिटेड के साथ बड़ा कॉर्पोरेट एंपायर खड़ा किया है जिसका संचालन उनकी सास करती हैं।

MS Dhoni Business: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक तरफ मैदान में रन बरसा रहे हैं वहीं मैदान से बाहर उनपर पैसा बरस रहा है। एम एस धोनी ने धोनी एंटरटेनमेंट लिमिटेड के साथ बड़ा कॉर्पोरेट एंपायर खड़ा किया है जिसका संचालन उनकी सास करती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एम एस धोनी की सास और साक्षी धोनी की मां शीला सिंह इस मल्टी बिलियन डॉलर कंपनी की सीईओ हैं। जानकारी के मुताबिक शीला सिंह और साक्षी धोनी दोनों ही एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजमेंट के शीर्ष पर हैं और बिजनेस को आगे बढ़ा रही हैं।
जानकारी के मुताबिक एमएस धोनी का प्रोडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट लिमिटेड इंडस्ट्री में अच्छा काम कर रही है। साक्षी और उनकी मां सफलतापूर्वक इस कंपनी को चला रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शीला सिंह और साक्षी धोनी ने धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड का टर्नओवर चार साल में 800 करोड़ के पार पहुंचा दिया है। वर्तमान में साक्षी धोनी के पास धोनी प्रोडक्शन हाउस की मेजर होल्डिंग है और उन्होंने अलग-अलग बिजनेस में निवेश किया है।
गौरतलब है कि साक्षी सिंह रावत और एमएस धोनी पहली बार साल 2007 में एक दूसरे से मिले थे। उस वक्त साक्षी ताज बंगाल होटल में बतौर इंटर्न काम कर रही थी। बाद में दोनों के बीच प्यार हुआ और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। साक्षी धोनी चेन्नई में स्थित रांची रेज़ हॉकी क्लब की को-ओनर भी हैं। साक्षी इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सक्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं जहां वो अक्सर रांची रेज़ हॉकी क्लब के बारे में अपडेट शेयर करती है। ये सारी जानकारी मीडिया रिपोर्ट के आधार पर है। टुमॉरो मेकर्स इन तथ्यों की पुष्टि नहीं करता है।