- Date : 12/09/2022
- Read: 3 mins
लॉर्ड्स क्लोरो अल्कली लिमिटेड (Lords Chloro Alkali Ltd.) के स्टॉक ने बेहद कम समय में अपने शेयरधारकों को दिया 930% से ज़्यादा का रिटर्न।

Multibagger stock Lords Chloro Alkali Limited: लॉर्ड्स क्लोरो अल्कली लिमिटेड (Lords Chloro Alkali Ltd.) ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपने शेयरधारकों को बेहद कम समय में 931.62% का रिटर्न दिया। ऐसा करने में कंपनी को मात्र पाँच साल का समय लगा। पिछले साल यदि किसी निवेशक ने इस स्टॉक पर ₹1 लाख की राशि लगाई हो तो आज की तारीख में उसे ₹5.13 लाख मिलेंगे। इस साल यानी 2022 में ही कंपनी के शेयर 413.41% से उछले हैं।
शेयर मार्केट में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ाने के लिए ऐसे मल्टीबैगर खासा करिश्मा करते हैं। मल्टीबैगर वे शेयर होते हैं जो अपने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा देते हैं और जिनके कारण निवेशक की शेयर बाजार में रुचि बढ़ती है। ये शेयर अपने शेयरधारकों को छप्पर फाड़ मुनाफा देकर रातोंरात मालामाल बना देते हैं। लॉर्ड्स क्लोरो अल्कली लिमिटेड इन्हीं मल्टीबैगर शेयरों में शामिल है।
शुक्रवार को इस शेयर ने अपना सबसे उच्चतम स्तर यानी ₹331.4 प्राप्त किया था। लॉर्ड्स क्लोरो अल्कली चुनिंदा बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली कंपनियों में शामिल हैं, इसने अपने शेयरधारकों को पिछले पाँच सालों में 931.62% का रिटर्न कमा कर दिया है।
पिछले हफ्ते इस शेयर का स्तर कई बार अपर सर्किट तक पहुँचा है। गौरतलब है कि लॉर्ड्स क्लोरो अल्कली का मार्केट कैपिटल ₹833 करोड़ का है। 1979 में स्थापित यह कंपनी कई तरह के केमिकल का उत्पादन और निर्यात करनेवाली कंपनी है। वर्तमान में यह कंपनी अन्य रसायनों के अलावा कॉस्टिक सोडा का निर्माण करती है। कंपनी का प्लांट राजस्थान के अलवर में स्थित है। इस प्लांट की प्रतिदिन कॉस्टिक सोडा निर्माण करने की क्षमता 275 टन है।
यह भी पढ़ें: 2022 में निवेश करने के लिए उच्च डिविडेंड वाले स्टॉक
कंपनी का तिमाही का प्रदर्शन
कंपनी द्वारा घोषित किए गए तिमाही के नतीजों को देखें तो चालू वित्त वर्ष यानी 2022-23 में कंपनी ने अपने बिक्री में 89.39% की बढ़ोतरी की है। बीते वर्ष इसी समय इस कंपनी की बिक्री ₹44.56 करोड़ थी जो इस साल बढ़कर लगभग दोगुनी यानी ₹84.39 करोड़ हो गई। अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए कंपनी के ऑपरेटिंग प्रॉफिट में भी बढ़ोतरी हुई है। इसमें 498.18% की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। कंपनी ने शानदार बढ़ोतरी करते हुए ₹2.04 करोड़ से छलांग लगाते हुए सीधे ₹22.04 करोड़ का नेट प्रॉफिट बना लिया है।
लॉर्ड्स क्लोरो अल्कली लिमिटेड की सफलता के कारण
लॉर्ड क्लोरो के शेयर की कीमतों में 400% से ज्यादा उछाल और कंपनी द्वारा पाँच सालों में ही 931.62% का रिटर्न देखते हुए यह कहा जा सकता है कि कंपनी बेहद मजबूत स्थिति में है। इसका कारण हो सकता है कंपनी ने इसी साल एक नया प्लांट लगाया है जो सोडियम हाइपोक्लोराइट बनाता है। इसके कारण कंपनी की कॉस्टिक सोडा बनाने की क्षमता खासी बढ़ेगी। दूसरा बड़ा कारण यह है कि कंपनी के पास कैश की कोई समस्या नहीं है। उनके बिक्री और विस्तार (सेल्स और ग्रोथ) के लिए भी किसी तरह का दबाव नहीं दिखता। कंपनी की हिस्सेदारी की बात करें तो प्रवर्तक (प्रमोटर) के पास 74.72% की हिस्सेदारी है तो 25.24% की होल्डिंग निवेशकों (यानी पब्लिक) की है।
यह भी पढ़ें: 700% से अधिक रिटर्न वाले स्टॉक्स
Top Monopoly Stocks in India