Mumbai Flat Price: Why Bollywood stars preferring to rent rather than buy homes in Mumbai in hindi

एक सर्वे सामने आया है जिसके मुताबिक सेलेब्रिटी मुंबई में घर खरीदने की बजाय अपार्टमेंट किराए पर लेना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। 

Mumbai Flat Price

Mumbai Flat Price: सपनों की नगरी मुंबई में घर खरीदना भी सपने जैसा है। भारत के सबसे महंगा शहर मुंबई में अपना घर किसी सपने के सच होने जैसा है। बॉलीवुड के कई सितारों के मुंबई में अपने घर हैं। लेकिन हाल ही में एक सर्वे सामने आया है जिसके मुताबिक सेलेब्रिटी मुंबई में घर खरीदने की बजाय अपार्टमेंट किराए पर लेना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। 

हाल ही में कार्तिक आर्यन की मां माला तिवारी ने शाहिद कपूर से उनका 3,681 वर्ग फुट का अपार्टमेंट किराए पर लिया है। इस अपार्टमेंट का किराया 7.5 लाख रुपये महीना है। दोनों के बीच 36 महीनों की 45 लाख रुपये में डील हुई है। 

इसके अलावा फरवरी 2023 में अदिति राव हैदरी ने मलाइका अरोड़ा से 2.31 लाख रुपये महीने के किराए पर उनका अपार्टमेंट लिया है। अदिति और मलाइका में ये डील 3 साल के लिए हुई है जिसके लिए अदिति ने 20 लाख रुपये दिए हैं। इससे पहले अमिताभ बच्चन ने मुंबई में अपनी डुप्लेक्स यूनिट को दस लाख रुपये महीने के किराए पर दो साल के लिए कृति सेनन को दिया था। इसके लिए कृति ने सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर 60 लाख रुपये दिए थे। 

रियल स्टेट के जानकारों के मुताबिक बॉलीवुड स्टार एक निश्चित लाइफस्टाइल जीते हैं। इसके लिए वो टाइम-टाइम पर अपना घर बदलना पसंद करते हैं। ऐसे में फ्लैट किराए पर लेना खरीदने के मुकाबले ज्यादा आसान विकल्प है। इससे पूंजी भी फंसने से बच जाती है और लिक्विडिटी भी बनी रहती है।

संवादपत्र

संबंधित लेख

Union Budget