Nita Ambani Mukesh Ambani Love Story: Mukesh proposed Nita Ambani in traffic jam know their beautiful love story hindi

रिलांयस के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है।

Nita Ambani Mukesh Ambani Love Story

Nita Ambani Mukesh Ambani Love Story:  कहते हैं जोड़ी आसमानों में बनती है। भारत में आज भी बड़ी संख्या में अरेंज मैरेज होती है जिसमें माता-पिता अपने बच्चे के भाग्य का फैसला करते हैं कि वो अपनी आने वाली जिंदगी किसके साथ बिताएंगे। कई सालों पहले एक बड़े बिजनेसमैन ने भी ऐसे ही अपने बेटे के भाग्य का फैसला किया था जो आज पर्फेक्ट साबित हो रहा है। हम बात कर रहे हैं नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की। मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी ने पहली बार नीता अंबानी को देखा और फैसला कर लिया कि ये लड़की उनकी बहू बनेगी। मुकेश और नीता अंबानी अरेंज मैरिज की वजह से साथ आए हों लेकिन जल्द ही दोनों में गहरा प्यार हो गया।

नीता अंबानी का डांस देख दीवाने हो गए थे धीरूभाई

नीता एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर हैं। एक सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम में जब वो पर्फार्म कर रही थीं तब पहली बार धीरूभाई अंबानी की नजर उनपर पड़ी। धीरूभाई नीता से इतने प्रभावित हो गए थे कि उन्होंने उनका नंबर ट्रैक किया और उन्हें घर पर कॉल किया। धीरूभाई ने फोन पर अपना परिचय दिया तो नीता ने फोन काट दिया।

नीता अंबानी ने दो बार गुस्से में काटा धीरूभाई अंबानी का फोन

एक इंटरव्यू में नीता अंबानी ने ये मजेदार किस्सा सुनाया था जिसमें उन्होंने बताया कि 'धीरूभाई अंबानी ने फिर से फोन किया और कहा कि मैं धीरूभाई अंबानी बोल रहा हूं। तो मैने कहा कि हां, मैं एलिजाबेथ टेलर बोल रही हूं और फिर से फोन काट दिया।'

नीता अंबानी के मुताबिक उन्होंने तीसरी बार फिर फोन किया। इस बार गनीमत ये थी की उनके पिता मौजूद थे और उन्होंने फोन उठाया और उन्होंने पुष्टि की कि यह वास्तव में धीरूभाई थे। 

धीरूभाई ने फिक्स की थी नीता-मुकेश की डेट

नीता अंबानी ने कहा 'मेरे पिता ने मुझसे कहा, 'यह वास्तव में वह है! बेहतर होगा आप उससे ठीक से बात करें।' धीरूभाई ने नीता को अपने ऑफिस आने का न्यौता दिया और पूछा कि क्या वह उनके सबसे बड़े बेटे मुकेश से मिलना चाहेंगी?

नीता को भा गई मुकेश अंबानी की सादगी

नीता एक मध्यम वर्गीय परिवार में पली-बढ़ी थी, इसलिए जब वो मुकेश अंबानी को डेट कर रही थीं तो उन्होंने मुकेश अंबानी को अपनी लाइफस्टाइल दिखाई की वो किस तरह रहती हैं। इसलिए जब वो कहीं बाहर जाने के लिए निकले तो नीता ने मुकेश अंबानी की मर्सिडीज की बजाय बस से चलने को कहा। मुकेश भी नीता के साथ बस पर सवार हुए और डबल डेकर बस से सफर पर निकल पड़े। मुकेश ने नीता को अपने पसंदीदा मुंबई स्ट्रीट फूड जॉइंट्स का सुझाव भी दिया।

ट्रैफिक जाम में शादी के लिए हां बुलवाने पर अड़ गए मुकेश

कुछ ही मुलाकातों के बाद मुकेश ने फैसला किया कि वह अपनी पत्नी के तौर पर नीता को पसंद करने लगे हैं। हालाँकि उन्होंने किसी रोमांटिक डिनर पर नीता को प्रपोज नहीं किया। हुआ ये कि दोनों एक दिन गाड़ी में सवार होकर कहीं जा रहे थे और रास्ते में ट्रैफिक जाम लगा हुआ था। उसी ट्रैफिक जाम के बीच में मुकेश अंबानी ने कार रोक दी और नीता को शादी के लिए प्रपोज किया और कहा कि वो जबतक हां नहीं बोलतीं तबतक वो कार नहीं चलाएंगे। इस तरह नीता ने शादी के लिए हां कर दी और दोनों की 1985 में शादी हो गई।

एक मध्यवर्गीय परिवार से आई लड़की आज भारत के सबसे अमीर परिवार की बहू है। ये परिवर्तन आसान नहीं था लेकिन नीता अंबानी ने इसे बखूबी निभाया। नीता अंबानी अपने आप में एक कुशल व्यवसायी महिला हैं। उनसे उनके पति मुकेश की शादी को 30 से ज्यादा हो चुके हैं और आज भी दोनों का रिश्ता मजबूती से चल रहा है।

 

संवादपत्र

संबंधित लेख