Nykaa falls by 57%

नायका में भारी गिरावट के बाद क़ीमत अपने सबसे निचले स्तर पर पहुँच गई है।

Nykaa का शेयर टूटकर IPO

Nykaa Sharesनायका शेयर की कीमत प्रारंभिक प्रस्ताव से भी कम

सौंदर्य प्रसाधन और वेलनेस ब्रांड नायका के स्टॉक की कीमत में गिरावट जारी है और वह अपने प्रारंभिक प्रस्ताव (IPO) से कम कीमत पर पहुँच गई है। नायका की पैरेंट कंपनी एफएसए ई-कॉमर्स वेंचर्स के शेयर में भारी गिरावट देखी गई है। वर्तमान में उनकी कीमत ₹1108 तक पहुँच गई है। जबकि इसका प्रारंभिक प्रस्ताव ₹1125 पर बिका था। सूचिबद्ध (लिस्ट) होने के बाद नायका ने शेयर बाजार में बहुत शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन पिछले 1 साल में उसकी कीमत में लगभग 50% की कमी हो चुकी है। केवल 2022 के साल में ही 48% तक गिरावट हुई है और इसके साथही यह गिरावट सबसे निम्नतम स्तर पर पहुँच गई है। जानते हैं शानदार प्रदर्शन करने वाली इस कंपनी के इस स्थिति तक पहुँचने के क्या कारण हैं?

एंकर निवेशकों द्वारा बिकवाली का अंदेशा

नायका शेयर के सूचिबद्ध होते समय एंकर निवेशकों के लिए लॉक इन समय 10 नवंबर, 2022 का तय किया गया था। मौजूदा स्थितियों में शेयर के बाजार पर खराब प्रदर्शन को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि एंकर निवेशक लॉक इन समय खत्म होने से पहले बिकवाली कर सकते हैं। प्रारंभिक प्रस्ताव (IPO) से कम कीमत को देखकर यह खतरा ज्यादा बढ़ गया है जिसके कारण निवेशकों की रुचि कम होती जा रही है और कीमत लुढ़कती जा रही है।

पहले भी ज़ोमैटो (Zomato) कंपनी शेयर में गिरावट के चलते लॉक इन समय के पहले ही एंकर निवेशकों ने शेयर से बाहर निकलना शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़ें: ७ वित्तीय नियम

शेयर बाजार में नायका का अब तक प्रदर्शन

नायका कंपनी का शेयर 10 नवंबर 2021 को शेयर बाजार में सूचिबद्ध (लिस्ट) हुआ था। इसके प्रारंभिक प्रस्ताव में शेयर की कीमत तय की गई थी ₹1125 जबकि बाजार में उछाल के साथ यह ₹2001 पर सूचिबद्ध (लिस्ट) हुआ था। लिस्टिंग के दिन पर ही नायका के शेयर में 96% की वृद्धि हुई थी और पहले ही दिन यह ₹2207 पर बंद हुआ। लिस्टिंग के पहले ही दिन इसने निवेशकों की रकम को दोगुना कर दिया था। शेयर ने अपना अब तक का सबसे उच्चतम स्तर ₹2574 प्राप्त किया था और देखते ही देखते कंपनी की प्रमोटर फाल्गुनी नायर चर्चा का विषय बन

गई थीं। गौरतलब है कि अपने प्रारंभिक प्रस्ताव और अच्छे प्रदर्शन के चलते कंपनी ने खासा पैसा कमाया था। हालाँकि शेयर 57% की गिरावट के बाद ₹1108 के निम्नतम स्तर पर पहुँच गया है।

जानकारों की राय

मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल (J M Financial) ने निवेशकों को 57% की गिरावट के बाद भी इस शेयर में निवेश की सलाह दी है। उनका मानना है कि नायका के लिए ₹1780 का टारगेट अच्छा हो सकता है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि नायका बाजार में धीरे-धीरे बढ़त बना रहा है इसलिए नायका बीपीसी की भी पोज़ीशन काफी दमदार है। उन्हें उम्मीद है कि आगे भी कंपनी की आमदनी और मार्जिन, दोनों काफी बेहतर होंगे। सुपरस्टोर बिज़नेस में उन्होंने नियम टर्म में निवेश की सलाह दी है।

गौरतलब है कि शेयर बाजार में निवेश जोखिम का काम है। निवेशक अपनी समझबूझ और जानकारों की सलाह पर निवेश कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मार्केट में निफ़्टी ५० से रिटर्न कैसे पाए?

संवादपत्र

संबंधित लेख

Union Budget