TATA Group share Tata Elxsi: टाटा समूह के इस शेयर ने रचा इतिहास, कीमत ₹10 हजार पार

टाटा ग्रुप की कंपनी के एक शेयर ने पिछले शुक्रवार को बेहद शानदार प्रदर्शन किया। अपनी कीमतों का नया कीर्तिमान बनाते हुए इस शेयर ने 10 हजार का आंकड़ा पार कर लिया। आइए समझते हैं कैसे रचा गया नया इतिहास

Outperforming share of TATA Group

TATA Group Tata Elxsi share price raises above Rs10,000: टाटा एलेक्सी, टाटा ग्रुप की वह कंपनी है जिसने बीते हफ्ते शानदार प्रदर्शन किया। अमेरिका, यूरोप के साथ कई देशों में अपनी सेवाएँ देनेवाली इस कंपनी के शेयर की कीमत अब 10 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। टाटा ग्रुप देश का एक प्रतिष्ठित और सबसे बड़ा औद्योगिक घराना है। इसकी कंपनी टाटा एलेक्सी कई वर्टिकल्स को इंजीनियरिंग और रिसर्च डेवलपमेंट सेवाएँ प्रदान करती है। इस कंपनी की आमदनी का 75% विदेशों में दी गई सेवाओं से आता है। भारतीय स्टॉक एक्सचेंज पर शुक्रवार को एलेक्सी के शेयर की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई। बीएसई पर 8.44% की बढ़ोतरी बनाते हुए शेयर की कीमत ₹10,398.40 तक पहुँच गई। यह इस शेयर द्वारा 52 हफ्तों के प्राप्त की गई सबसे ऊँची कीमत थी। शाम को बाजार बंद होते समय एलेक्सी के शेयर की कीमत थी ₹10,300 प्रति शेयर। ध्यान देने की बात है कि एक ही दिन में शेयर की कीमतों में लगभग ₹800 का उछाल आया। कंपनी के शेयर में उछाल आने का एक कारण कंपनी का ‘स्ट्रांग ग्रोथ आउटलुक’ बताया जा रहा है। जिसके कारण निवेशकों ने कंपनी पर अपना भरोसा जताया है जो उसकी बढ़ी हुई कीमतों में दिखता है। पिछले वर्ष भर में निवेशकों को इस शेयर ने 135% का रिटर्न दिया है वहीं यदि बीते महीने की बात करें तो शेयर में 28% की बढ़ोतरी हुई है। इस महीने भर में बीएसई इंडेक्स में इस शेयर ने 10% की वृद्धि की है।

यह भी पढ़ें: 13 गुना उछला टाटा की इस कंपनी का प्रॉफिट, इसी शेयर ने राकेश झुनझुनवाला को बनाया था 'बिग बूल

टाटा एलेक्सी के शानदार प्रदर्शन का राज़ 

टाटा ग्रुप की इस कंपनी को अपने आधुनिक दृष्टिकोण का फायदा मिल रहा है। टाटा एलेक्सी यह देश-विदेश में मीडिया एंड ब्रॉडकास्टिंग के साथ ट्रांसपोर्टेशन और हेल्थकेयर कंपनियों को अनेक प्रकार की इंजीनियरिंग और रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेवाएँ प्रदान करती है। कंपनी ने ईआरएंडडी (ER&D) पर ध्यान दिया है। अपनी इसी सोच का कंपनी को अब फायदा मिल रहा है। इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की आमदनी ₹726 करोड़ रही। यह रेवेन्यू पिछली तिमाही के मुकाबले 6.5% अधिक था तो बीते साल की इसी तिमाही से 30% तक अधिक था। 

टाटा एलेक्सी ने अच्छा खासा मुनाफा कमाया है। जून की तिमाही में कंपनी ने अपने एबिटा मार्जिन को पिछली तिमाही से 36 बेसिस पॉइंट बढ़ाया है। कर आदि के बाद (प्रॉफिट आफ्टर टैक्स) कंपनी ने ₹185 करोड़ का लाभ कमाया। यह लाभ उसकी पिछली तिमाही से 15.4% अधिक है। बीते साल की इसी तिमाही में कमाए हुए लाभ से इस वर्ष 62.9% अधिक लाभ कमाया है। पिछले महीने जब कंपनी ने अपनी तिमाही के परिणाम सामने रखे थे तब मैनेजमेंट ने घोषणा की थी कि उनका ऑर्डर बुक बेहद मजबूत है। सभी तरह के बाजार और इंडस्ट्री में उनके पास अच्छी डील मौजूद है।

यह भी पढ़ें: टीटीएमएल के शेयर ने एक लाख को 39 लाख कर दिया

Tata Elxsi के स्टॉक

संवादपत्र

संबंधित लेख

Union Budget