- Date : 13/05/2022
- Read: 4 mins
क्या सोने या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं? तो, खरीदने से पहले यहां जानें आज आपके शहर में इन कीमती धातुओं के क्या दाम हैं।

सोने की कीमत में हर रोज उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। हालांकि, देश के अलग-अलग शहरों में 4 मई को सोने के दाम सपाट रहे। 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत कल के ही जितना, यानी ₹47,200 है। लखनऊ में इसकी कीमत ₹47,350 दर्ज की गई, कल भी यही कीमत थी।
24 कैरेट सोने के भाव:
बात अगर देश में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत की करें, तो यह ₹51,510 है। पिछले दिन की कीमत भी यही रही थी। लखनऊ में आज भाव ₹51,660 है; कल भी यही कीमत थी। ध्यान रहे कि सोने की उपर दी गई कीमत सांकेतिक है। इसमें टीसीएस, जीएसटी और दूसरे शुल्क शामिल नहीं हैं। सोने की वास्तवित कीमत जानने के लिए अपने लोकल जूलर्स से संपर्क करें।
चांदी की कीमत में तेजी:
बात अगर सफेद कीमती धातु चांदी की करें, तो लखनऊ में इसके भाव में मामूली तेजी देखी गई। आज एक किलो चांदी ₹62,700 बिकी। हालांकि, कल इसकी कीमत ₹62,300 थी। यानी चांदी ₹400 प्रति किलो मजबूत हुई।
सोने की शुद्धता कैसे जांचें:
सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता, उसकी क्वॉलिटी का हर किसी को जरूर ध्यान रखना चाहिए। सोने की शुद्धता को परखने के लिए इंडियन स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आईएसओ) द्वारा हॉलमार्क दिए जाते हैं। आपको कभी भी हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोने के गहने-जेवर खरीदने चाहिए। हॉलमार्क सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी है।
कितने कैरेट का सोना खरीदें?
सोना खरीदने से पहले यह भी जान लें कि 24 कैरेट सोना पर 999, 23 कैरेट के गहने पर 958, 22 कैरेट के गहने पर 916, 21 कैरेट के गहने पर 875, और 18 कैरेट के गहने पर 750 लिखा होता है। ध्यान रहे सोने के ज्यादातार गहने 22 कैरेट में बिकते हैं। हालांकि, कुछ जूलर्स 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। कैरेट 24 से अधिक नहीं होता है। कैरेट जितना ज्यादा, सोना उतना ही खरा कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में क्या अंतर है?
24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है। यह शानदार होता है, लेकिन इसके गहने-जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं। इसलिए ज्यादातर जूलर्स 22 कैरेट सोने के गहने बेचते हैं। 22 कैरेट सोने के गहने करीब 91 प्रतिशत खरे होते हैं। 22 कैरेट सोने के गहने में 9 प्रतिशत अन्य धातु जैसे चांदी, जिंक, या तांबा मिलाया जाता है।
घर बैठे फोन कॉल से कैसे जानें कीमत?
किसी भी जूलर्स से सोना खरीदने से पहले आप अपने घर से ही उसकी सांकेतिक कीमत जान सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के गहने जेवर के खुदरा भाव 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर जान सकते हैं। मिस्ड कॉल करने के बाद थोड़े ही समय में एसएमएस के जरिए भाव आपको मिल जाएंगे। इसके अलावा, www.ibja.co या ibjarates.com पर आप लगातार अपडेट्स हासिल कर सकते हैं।
सोना या सोने से बने गहने-जेवर बेचने पर टैक्स प्रावधान:
अगर आप सोना या सोने से बने गहने-जेवर बेचते हैं, तो उस पर हुए मुनाफे पर किस तरह से टैक्स लगता है, इसकी जानकारी भी आपको होनी चाहिए। यदि आप सोना या सोने से बने गहने-जेवर को तीन साल या उससे कम समय तक अपने पास रखकर बेच देते हैं तो यह शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन के अंतर्गत आएगा।
अगर आप सोना या सोने के गहने-जेवर को तीन साल या उससे अधिक समय तक अपने पास रखकर बेच देते हैं तो यह लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन के अंतर्गत आएगा। शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन मामले में सोना या सोने के गहने-जेवर बेचने पर हुआ मुनाफा आपकी इनकम में जुड़ जाता है और उस पर आपके टैक्स स्लैब के हिसाब से आपको टैक्स देना होता है।
वहीं, लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन के मामले में सोना या सोने से बने गहने-जेवर बेचने से हुए मुनाफे पर 20 प्रतिशत का टैक्स लगता है। इस पर इंडेक्सेशन का भी फायदा मिलता है। हालाँकि, सोना या सोने से बने गहने-जेवर बेचने पर होने वाले कैपिटल गेन पर टैक्स प्रावधान काफी जटिल होते हैं, उन्हें समझना मुश्किल होता है। इसके लिए आप किसी टैक्स सलाहकार या भरोसेमंद सीए की मदद लें, तो अच्छा रहेगा।