Priyanka Chopra Business: Successful Business Ventures Owned By PC Sona Perfect Moment Unfinished Anomaly are Doing well hindi

बॉलीवुड और हॉलीवुड में जगह बना चुकी प्रियंका चोपड़ा बिजनेस वर्ल्ड में भी अपना सिक्का जमा चुकी हैं।

Priyanka Chopra Business

Priyanka Chopra Business: बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों का जाना माना नाम है। कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्में और वेब सीरीज कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा की गिनती अब सफल बिजनेस वूमन के तौर पर भी की जाती है। प्रियंका ने फूड से लेकर फैशन तक कई बड़े ब्रांड स्थापित किए हैं जो दुनियाभर में मशहूर हैं। प्रियंका चोपड़ा के ऐसे कुछ सफल बिजनेस के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

सोना

न्यूयॉर्क शहर के ग्रामरसी नेबर में एक रेस्तरां है जिसे मार्च 2021 में इंडो डेको थीम के साथ खोला गया था। इंडोर डेकोर और कई तरह के आर्ट कलेक्शन के साथ यहां आपको ल़जीज खाना भी खाने को मिलेगा। प्रियंका चोपड़ा ने इसका नाम सोना रखा है। इस दौरान उनके पति निक जोनस ने एक नाम बहुत सुना था वो था सोना। इसी नाम से प्रेरित होकर उन्होंने इस बिजनेस का नाम सोना रखा। यह बिजनेस अब इंटरनल मार्केट में सोना होम्स के रूप में डेवलप हो गया है, जिसमें लैंपशेड, टेबलवेयर और कई अन्य चीजें मिल जाती है।

पर्फेक्ट मूमेंट

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास के साथ प्रीमियम फैशन और स्पोर्टिंग ब्रांड परफेक्ट मोमेंट में फैशन बिजनेस में अपना पहला वेंचर बनाया था। फैशन वर्ल्ड में पर्फेक्ट मूमेंट के साथ कदम रखने वाली प्रियंका चोपड़ा ने इसे लॉन्च करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था-  हम वास्तव में इस ब्रांड के प्यार में पड़ गए। जैसे-जैसे हम कंपनी को बेहतर तरीके से जानने लगे, वैसे-वैसे हम वास्तव में उनकी प्रकृति से भी जुड़ गए। व्यक्तिगत रूप से, यादें और स्पेशल मूमेंट बनाना कुछ ऐसा है जिसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में करने के लिए बहुत इमोशनल होते हैं। अब हमें अपने नए व्यापार उद्यम में ऐसा करने की खुशी है।

एनोमेली

एनोमेली बालों की देखभाल करने वाले प्रोडक्ट्स की एक सीरीज है जो सुंदर, स्वस्थ बालों के लिए हाई क्वॉलिटी प्रोडक्ट्स बनाती है। ये आइटम इको फ्रेंडली हैं और इसमें कोई भी खतरनाक प्रिजरवेटिव का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। ये ब्रांड तीन प्रकार के शैंपू, एक ड्राई शैम्पू, एक डीप-कंडीशनिंग हेयर मास्क और तीन प्रकार के कंडीशनर बनाता है।

 

संवादपत्र

संबंधित लेख

Union Budget