Celebrity Brand Value: विराट कोहली को पछाड़ रणवीर सिंह बने भारत के सबसे वैल्युएबल सेलिब्रिटी, आलिया भट्ट ने लगाई लंबी छलांग

ऐक्टर रणवीर सिंह की ब्रैंड वैल्यू सबसे ज्यादा हो गई है और उन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ ही अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, एमएस धोनी, सचिन तेंडुलकर, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण समेत अन्य पॉपुलर हस्तियों को पीछे छोड़ दिया है।

Celebrity Brand Value

Brand Value Of Indian Celebrity: इंडियन सेलिब्रिटी की ब्रैंड वैल्यू काफी बढ़ रही है और पिछले साल ऐक्टर रणवीर सिंह की ब्रैंड वेल्यू सबसे ज्यादा रही। कंसल्टिंग फर्म क्रोल की रिपोर्ट की मानें तो रणवीर सिंह विराट कोहली समेत अन्य दिग्गजों को पछाड़ भारत के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी बन गए हैं, जिनकी पिछले साल, यानी 2022 में ब्रैंड वैल्यू 181.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर रही। वहीं, क्रिकेट पिच पर जलवा बिखेरने वाले स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की ब्रैंड वैल्यू पिछले साल 176.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर रही। ऐक्टर अक्षय कुमार तीसरे सबसे मूल्यवान इंडियन सेलिब्रिटी हैं।

वैल्यूएशन सर्विसेज के एमडी अविरल जैन का कहना है कि रणवीर भारत में सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी बन गए हैं और इसके पीछे उनका जबरदस्त विज्ञापन पोर्टफोलियो और ग्लोबल प्रजेंस है। वहीं, विराट कोहली की ब्रैंड वैल्यू समय के साथ कम हुई है। महिला सेलिब्रिटी की बात करें तो आलिया भट्ट की ब्रैंड वैल्यू जहां साल 2021 में 68.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर थी, वहीं, साल 2022 में इसमें जबरदस्त उछाल देखने को मिला और अब वह 102.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर ब्रैंड वैल्यू के साथ विमिन सेलिब्रिटी की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। दीपिका पादुकोण की ब्रैंड वैल्यू पिछले साल 82.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर रही।

साउथ फिल्म स्टार्स के ब्रैंड वैल्यू में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। साल 2022 में अल्लू अर्जुन की ब्रैंड वैल्यू 31.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर और रश्मिका मंदाना का 25.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर रही और ये दोनों अब टॉप 25 सेलिब्रिटीज में आ गए हैं। जैवलीन थ्रोअर एथलीट नीरज चोपड़ा के ओलिंपिक मेडल ने उन्हें बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु के बराबर 26.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ब्रैंड वैल्यू के साथ टॉप 25 में पहुंचा दिया।

पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी 80.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ छठे सबसे वैल्युएबल सेलिब्रिटी हैं और सचिन तेंडुलकर 73.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ 9वें स्थान पर थे। शाहरुख खान की पिछले साल ब्रैंड वैल्यू 55.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर थी और वह 10वें स्थान पर थे। सलमान खान की ब्रैंड वैल्यू 54.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर है।

संवादपत्र

संबंधित लेख

Union Budget