- Date : 24/04/2023
- Read: 2 mins
Ratan Tata Order of Australia Award: कारोबारी के साथ ही और परोपकारी के रूप में दुनियाभर में फेमस रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया-भारत द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के वास्ते उनकी सेवा के लिए ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया से सम्मानित किया गया है।

Ratan Tata Order of Australia Award: बिजनेसमैन, फिलेन्ट्रोफिस्ट और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया से सम्मानित किया गया है। भारत में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत बैरी ओ' फैरेल ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए रतन टाटा को ‘व्यापार, उद्योग और परोपकार का टाइटन’ करार दिया। फैरेल ने कहा कि टाटा के योगदान ने ऑस्ट्रेलिया में महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है।
रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया-भारत द्विपक्षीय संबंधों, खास तौर पर बिजनेस, इनवेस्टमेंट और जनसेवा के लिए ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया के जनरल डिवीजन में एक मानद अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। बैरी ओ' फैरेल ने शनिवार को ट्वीट किया कि रतन टाटा न केवल भारत में बिजनेस, उद्योग और परोपकार के दिग्गज हैं, बल्कि उनके योगदान ने ऑस्ट्रेलिया में भी काफी प्रभाव डाला है। रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया-भारत संबंधों के प्रति उनकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के सम्मान में ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया (एओ) सम्मान से सम्मानित करते हुए खुशी हो रही है।
टाटा पावर साउदर्न ओडिशा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीएसओडीएल) के कार्यकारी राहुल रंजन ने लिंक्डइन पोस्ट पर सम्मान समारोह की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि बिजनेस और जनसेवा की दुनिया में रतन टाटा के योगदान को न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में जाना जाता है। वह कई सफल वेंचर्स के पीछे एक प्रेरणा शक्ति रहे हैं और उनके नेतृत्व और विजन ने अनगिनत लोगों को अपने सपनों को हासिल करने के लिए इंस्पायर किया है। रतन टाटा का जीवन और उपलब्धियां हम सभी के लिए प्रेरणा हैं और दुनिया पर आपके प्रभाव के लिए हम आभारी हैं।