- Date : 09/03/2023
- Read: 3 mins
आईटी सेक्टर में मंदी के आसार बने हुए हैं। दुनियाभर की दिग्गज कंपनियां लोगों को नौकरी से निकाल रही है। जानिए किसकी नौकरी सुरक्षित और किसकी खतरे में है?

Recession in IT Sector: पिछले दिनों भारत की एक बड़ी टेक कंपनी ने प्लेसमेंट में दिए गए ऑफर को रिवाइज कर आधा कर दिया था। इसे टेक इंडस्ट्री में बड़ी मंदी की आहट के तौर पर देखा जा रहा है। पिछले कुछ महीनों में माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, मेटा और अमेजॉन सहित टेक कंपनियों ने कर्मचारियों की छटनी की है। कई लोग सोशल मीडिया पर छटनी की अपनी कहानियां शेयर कर रहे हैं। लिंक्डइन और ट्विटर पर आपको ऐसी कई कहानियां मिल जाएगी।
कुछ लोगों को तो परफॉरमेंस की वजह से निकाला जा रहा है जबकि कई लोग ऐसे भी हैं जो अन्य कारणों से नौकरी से निकाले जा रहे हैं। टेक इंडस्ट्री की इस स्थिति को हर कोई अपने तरीके से देख रहा है। माइक्रोसॉफ्ट में ह्यूमन रिसोर्स के पूर्व उपाध्यक्ष क्रिस विलियम्स ने बिजनेस इनसाइडर के लिए एक आर्टिकल लिखा है जिसमें उन्होंने बताया है कि छंटनी के दौरान कौन सबसे अधिक जोखिम में हैं और कौन सबसे सुरक्षित हैं।
किन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा?
1) न्यू इनिशिएटिव वाली कंपनियों में कर्मचारी
नए विकल्प पर ध्यान केंद्रित करने वाली कंपनियां अधिक कर्मचारियों को हायर करती हैं। विलियम्स के अनुसार, अगर कंपनी सेफ मोड में चलने का फैसला करती है तो ऐसे कर्मचारियों को छंटनी के दौरान अधिक जोखिम होता है।
2) इवेंट प्लानिंग डिपार्टमेंट में कर्मचारी
इवेंट प्लानिंग को कई ऑर्गनाइजेशन लक्जरी मूवमेंट मानती है। विलियम्स के मुताबिक फंड में कटौती की स्थिति होने पर कंपनियां ऐसी गतिविधियों को सबसे पहले रोकती है। उन्होंने कहा कि छंटनी के दौरान इवेंट प्लानिंग से जुड़े लोगों को ज्यादा खतरा होता है।
3) कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स
एक तय समय अवधि के लिए काम पर रखे गए कर्मचारियों को छंटनी के दौरान अधिक जोखिम होता है। विलियम्स ने बिजनेस इनसाइडर को बताया कि कंपनियां केवल इसी इमरजेंसी के लिए अस्थायी कर्मचारियों को नियुक्त करती हैं ताकि वो मंदी के दौरान फ्लैक्सिबल बनी रहे।
छंटनी के दौरान सबसे सुरक्षित कर्मचारी
1) एचआर
पूर्व माइक्रोसॉफ्ट वीपी ने कहा कि एचआर छंटनी प्रक्रिया का एक अनिवार्य हिस्सा है क्योंकि फाइनेंस अक्सर इस पर निर्भर करता है, इसलिए एचआर विभाग से जुड़े लोग शायद ही कभी छंटनी का शिकार बनते हैं।
2) प्रॉफिट वाले प्रोडक्ट से जुड़े कर्मचारी
विलियम्स के मुताबिक यदि आप अपनी कंपनी के लिए सबसे अधिक लाभदायक उत्पाद बनाने का एक अनिवार्य हिस्सा हैं, तो आपकी छंटनी का जोखिम कम है। मेन बिजनेस से पीछे हटते समय, कंपनियां पैसे कमाने वाले प्रोडक्टिव प्रोडक्ट की तरफ ध्यान लगाती है।