JioMart Layoffs: रिलायंस जियो मार्ट ने 1000 से ज्यादा कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता, लाइन में अभी और भी है!

रिलायंस की ई-कॉमर्स कंपनी जियो मार्ट ने अपने 1000 से ज्यादा कर्मचारियों की बाहर किया। कंपनी आने वाले समय में और कर्मचारियों को दिखा सकती है बाहर का रास्ता।

JioMart Layoffs

JioMart Layoffs: रिलायंस इंडस्ट्रीज की ई-कॉमर्स कंपनी जियो मार्ट ने बड़े पैमाने पर अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी में से एक जियो मार्ट ने करीब 1000 से ज्यादा एंप्लॉय की छुट्टी कर दी है। कंपनी आने वाले समय में और भी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। एक रिपोर्ट की माने तो जिन कर्मचारियों को बाहर किया गया है उनमें से ज्यादातर सेल्स के लोग थे।

जियो मार्ट ने कुछ समय पहले मेट्रो कैश एंड कैरी (Metro Cash and Carry) का अधिग्रहण किया है। जिसके बाद ई-कॉमर्स कंपनी जियो मार्ट द्वारा इतने बड़े स्तर पर छटनी की बात सामने आई है। बता दें,  मेट्रो कैश एंड कैरी में अभी 3500 कर्मचारी काम कर रहे हैं ऐसे में जियो मार्ट एक पोस्ट के लिए एक से ज्यादा लोगों को रखने के मूड में नहीं हैं। बहरहाल, रिलायंस रिटेल की तरफ से इसपर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

रिलायंस की जियो मार्ट में 15,000 से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं, ऐसे में 1000 से ज्यादा कर्मचारियों की छटनी एक बड़ी ले ऑफ माना जा रहा है। चूंकि मेट्रो कैश एंड कैरी को जियो ने खरीद है तो कंपनी कर्मचारियों पर हो रहे अपने खर्चों को कम करने के उद्देश्य से लोगों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। रिपोर्ट में ये भी सामने आया है की जियो मार्ट ने अपने 500 से ज्यादा कर्मचारियों को इस्तीफा देने को कहा है। 

इसके अलावा जियोमार्ट अपने नुकसान को कम करने के लिए कई फुलफिलमेंट सेंटरों को बंद करने जा रही है। कंपनी के भारत में 150 से ज्यादा फुलफिलमेंट सेंटर हैं। जहां से किराना स्टोर्स पर सामान सप्लाई करते हैं।

संवादपत्र

संबंधित लेख

Union Budget