- Date : 15/09/2022
- Read: 3 mins
शेयर बाजार में हो रहे सुधार के साथ बेहतर हो रहा है स्मॉलकैप शेयरों का लाभ

Best Smallcap funds to invest in 2022: शेयर बाजार में हो रहे सुधार के साथ-साथ स्मॉलकैप वर्ग के रिटर्न में भी सुधार होता दिखाई दे रहा है। पिछले एक साल में बीएसई स्मॉलकैप सेगमेंट ने करीब 7 प्रतिशत रिटर्न दिया है। इस एक साल में इस वर्ग में शामिल कई शेयरों में दो अंकों का ऊँचा लाभ मिला है। इसलिए स्मॉलकैप फंड का एक साल का मुनाफा भी अधिक दिख रहा है। बाजार के कई स्मॉलकैप फंडों ने केवल एक साल में 20 प्रतिशत से ज्यादा लाभ दिया है।
स्मॉल-कैप फंड उन स्मॉल-कैप कंपनियों में निवेश करता है जो फिलहाल संभावित विकास चरण से गुजर रही हैं। हालांकि, इसमें जोखिम भी रहता है और स्मॉल-कैप शेयर अधिक अस्थिर हो सकते हैं। जिन म्यूचुअल फंडों का स्मॉलकैप शेयरों में बड़ा एक्सपोजर होता है वे इस वर्ग में आते हैं। ऐसी कंपनियां जिनका मार्केट कैप 5 करोड़ रुपए से 500 करोड़ रुपए से बीच होता है, उन्हें स्मॉलकैप वर्ग में रखा जाता है। इन कंपनियों का बेस कम होता है, इसलिए बाजार में तेजी आने पर इनमें जोरदार विकास होता है। इस तरह ये लार्ज कैप और मिड कैप से अधिक लाभ दे सकती हैं। मगर, इन शेयरों में जोखिम भी लार्जकैप या मिडकैप से अधिक होता है।
यह भी पढ़ें: मार्केट करेक्शन के लिए किन रणनीतियों का उपयोग कर सकते हैं?
दो अंकों यानी डबल डिजिट मुनाफा देने वाले पांच स्मॉल कैप फंड
आईडीबीआई स्मॉल कैप फंड ने एक साल ने एक साल में करीब 22 प्रतिशत मुनाफा दिया है। इस फंड की कुल परिसंपत्ति 143 करोड़ की है, जबकि एक्सपेंस रेश्यो 2.55 प्रतिशत है। इसमें न्यूनतम 5000 रुपए निवेश किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम एसआईपी यानी सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान की राशि 500 रुपए है।
सुंदरम इमर्जिंग स्मॉल कैप सीरीज VII ने एक साल ने एक साल में करीब 22 प्रतिशत मुनाफा दिया है। इसमें कम से कम 5000 रुपए से निवेश किया जा सकता है।
एसबीआई स्मॉल कैप फंड ने 1 साल में 22 प्रतिशत मुनाफा दिया है। फंड की कुल परिसंपत्ति 14044 करोड़ की है, जबकि इसका एक्सपेंस रेश्यो यानी खर्च का अनुपात 1.92 प्रतिशत है। इसमें न्यूनतम 5000 रुपए का निवेश किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम एसआईपी 500 रुपए का है।
केनरा रोबेको स्मॉल कैप फंड ने एक साल में 18.5 प्रतिशत मुनाफा दिया है। फंड की कुल परिसंपत्ति 3455 करोड़ की है, और इसका एक्सेपेंस रेश्यो 2.13 प्रतिशत है। इसमें भी न्यूनतम 5000 रुपए का निवेश किया जा सकता है, जबकि इसकी न्यूनतम एसआईपी 1000 रुपए है।
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड ने एक साल में 17 प्रतिशत मुनाफा दिया है। फंड की कुल परिसंपत्ति 21655 करोड़ की है, जबकि एक्सपेंस रेश्यो 1.83 प्रतिशत है। इसमें न्यूनतम 5000 रुपए का निवेश किया जा सकता है और इसकी न्यूनतम एसआईपी 1000 रुपए की है।
सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान और एक्सपेंस रेश्यो के बारे में जानें
सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान को एसआईपी कहा जाता है, यह म्यूचुअल फंड द्वारा निवेशकों को अनुशासित तरीके से निवेश करने के लिए दी जाने वाली एक सुविधा है। एसआईपी सुविधा एक निवेशक को अपनी पसंदीदा म्यूचुअल फंड योजना में पूर्व-निर्धारित अंतराल पर एक निश्चित राशि का निवेश करने की अनुमति देती है।
म्यूच्युअल फंड में निवेश के लिए एक्सपेंस रेश्यो को बहुत जरूरी माना जाता है। फंड का एक्सपेंस रेश्यो यह बताता है कि कोई फंड आपको कितना सस्ता मिल सकता है। आसान शब्दों में समझें तो एक्सपेंस रेश्यो कम होने का मतलब होता है ज्यादा मुनाफा। इसी तरह, यदि एक्सपेंस रेश्यो ज्यादा हो तो आपका मुनाफा घट सकता है। लेकिन हर बार ऐसा होना जरूरी नहीं है। ज्यादा एक्सपेंस रेश्यो वाले फंड अच्छा मुनाफा भी दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: भारत में 10,000 से कम के निवेश में छोटे बिजनेस के फायदेमंद आइडियाज
टॉप ३ मल्टीबैग्गेर स्टॉक्स