- Date : 30/08/2022
- Read: 2 mins
एक ओर बीएसई कैपिटल गुड्स और बीएसई इंडस्ट्रियल में 1% की वृद्धि हुई तो रिलायंस कम्यूनिकेशन्स का शेयर 5% से नीचे गिरा और अपने नीचे के स्तर पर पहुँच गया।

Penny Stocks Amerise Biosciences, Amraworld Agrico, Kobo Biotech, IMEC Services and Sumeru Industries: शुक्रवार का दिन भारतीय घरेलू शेयर बाजार के लिए तेजी का बना रहा। गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में भी ख़ासी तेजी बनी हुई थी। ब्रॉडर मार्केट्स भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। इसके चलते शुक्रवार को बीएसई के मिडकैप (BSE Midcap) और स्मॉलकैप (BSE Smallcap) इंडेक्स में भी प्रदर्शन अच्छा रहा। दोनों ही सेक्टरों ने तेजी दिखाई लेकिन सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हो रही थी बीएसई मेटल्स में। वेदांता लिमिटेड के शेयरों में भी बहुत उछाल आया। बीएसई इंडस्ट्रियल्स और बीएसई कैपिटल गुड्स में लगभग 1% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। इसमें बीएसई ऑइल एंड नेचुरल सेक्टर में भी 1% से ज्यादा तेजी आई। लेकिन कुछ शेयरों में बहुत गिरावट भी देखने को मिली जिनमें बीएसई टेलीकॉम शामिल है, जो सबसे ज्यादा फिसला। रिलायंस कम्यूनिकेशन्स के शेयर ने आज अपना निम्नतम स्तर (लोअर सर्किट) छू लिया। इसके शेयर में पाँच प्रतिशत की गिरावट देखी गई।
यह भी पढ़ें: अस्थिर मार्केट में 2022 में निवेश करने के लिए उच्च डिविडेंड प्रदान करने वाले स्टॉक
टाटा स्टील और टाइटन के साथ महिन्द्रा का अच्छा प्रदर्शन
शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सेंसेक्स (BSE Sensex) में 0.39% की बढ़ोतरी हुई। बीएसई सेंसेक्स 59,004 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी50 का इंडेक्स (Nifty50 Index) भी तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। उसमें 0.45% की बढ़ोतरी हुई और इंडेक्स 17,601 अंक पर रहा। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी करनेवाले शेयर रहे टाटा स्टील (TATA Steel ), टाइटन (TITAN) और महिन्द्रा एंड महिन्द्रा (Mahindra and Mahindra) के शेयर। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर रहे इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और एशियन पेंट्स (Asian Paints)।
तेजी के लिहाज से टाइटन का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा। गौरतलब है कि कंपनी की योजना अब पश्चिम एशिया और उत्तरी अमेरिका में विस्तार करने की है। सरकारी सेक्टर की कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने नेट ज़ीरो एमिशन का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अपने सामने 2046 की सीमा तय की है। अपनी लक्ष्य पूर्ति के लिए कॉर्पोरेशन द्वारा 2 लाख करोड़ रुपए के निवेश का भी एलान किया गया है।
इसी के साथ कुछ चवन्नी शेयरों (पेनी स्टॉक) ने आज बाजार में 10% की उछाल लगाई और अपर सर्किट को छू लिया। पेनी स्टॉक वे शेयर होते हैं जिनकी कीमत ₹10 से कम होती है। निवेशकों की जानकारी के लिए हम उन पाँच शेयरों की सूची यहाँ दे रहे हैं जिनमें निवेश करना आनेवाले समय में फायदेमंद हो सकता है।

यह भी पढ़ें: 700% से अधिक रिटर्न वाले पेनी स्टॉक्स: क्या आपने निवेश किया है?