A drop seen in Titan’s net profit

2022 की आखिरी तिमाही में टाइटन ने अपने शुद्ध लाभ में 10% की गिरावट दर्ज की है।

_टाइटन शेयर के शुद्ध लाभ

Titan Q3 results: हाल ही में टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन द्वारा 2023 की तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर 2022 के परिणाम जारी किए गए हैं। इन परिणामों से पता चलता है कि कंपनी के शुद्ध लाभ में लगभग 10% की गिरावट आई है। चालू वित्त वर्ष के उस तिमाही में टाइटन को ₹913 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ जो कि उसके पिछले साल इसी तिमाही के शुद्ध लाभ से 9.78% कम था। पिछले वर्ष इसी तिमाही में टाइटन को ₹1004 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ था। 

मुनाफा कम होने का क्या कारण है?

मुनाफ़े में कमी होने के पीछे बढ़ती हुई महंगाई को एक बड़ा कारण माना जा रहा है। आसमान छूती महंगाई के चलते सोने और जेवरात की मांग बाजार में कम हो गई है। इसका सीधा-सीधा असर कंपनियों के मुनाफ़े पर पड़ा है। 

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल द्वारा मंगलवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में यह कहा गया है कि भारत में सोने की खपत में लगभग 3% की कमी देखी गई है। टाइटन का मुनाफा कम होने में यह कारण बहुत अहम रहा है। 

यह भी पढ़ें: ७ वित्तीय नियम

गिरावट के बीच राजस्व बढ़ा 

टाइटन द्वारा स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार कंपनी को 11,698 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। लेकिन इसी के साथ कंपनी के कुल खर्च में भी बढ़ोतरी हुई और वह ₹8,750 करोड़ के मुकाबले ₹10,454 करोड़ तक पहुँच गया। जबकि पिछले वर्ष इसका राजस्व ₹10,094 करोड़ था।  

टाइटन के शेयर लुढ़के 

शेयर मार्केट से प्राप्त जानकारी के अनुसार टाइटन के शेयरों में 1% तक की गिरावट दर्ज की गई। हालाँकि इंट्राडे कारोबार में यह गिरावट अधिकतम 3% तक हुई थी। लेकिन बाजार बंद होते-होते यह गिरावट 1% पर टिकी रही। इसी के साथ शेयर ₹2,325 के स्तर पर बंद हुआ। 

हालाँकि Refinitiv IBES से मिली जानकारी के अनुसार टाइटन का औसत लाभ 10.35 अरब तक पहुँचने की उम्मीद जताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें: मार्केट में निफ़्टी ५० से रिटर्न कैसे पाए?

संवादपत्र

संबंधित लेख