Top 5 Gaming Stocks

कभी आपने सोचा है कि आपका पसंदीदा गेमिंग प्लेटफॉर्म स्टॉक एक्सचेंज पर कैसा प्रदर्शन करता है? अब गेमिंग शेयरों में निवेश करके कुछ पैसे कमाएं।

टॉप पांच गेमिंग स्टॉक

कोविड-19 महामारी का दुनिया भर के अधिकांश उद्योगों पर विनाशकारी प्रभाव पड़ा, लेकिन गेमिंग क्षेत्र उन कुछ उद्योंगों में से था, जिसे इस दौरान जितना बढ़ावा मिला, उतना पहले कभी नहीं मिला था। कई लॉकडाउन ने मनोरंजन या काम के सीमित स्रोतों के साथ ज्यादातर लोगों को उनके घरों तक सीमित कर दिया। ऐसे समय में वीडियो गेम उद्योग ने अपने उपभोक्ता संख्या में भारी वृद्धि दर्ज की। निस्संदेह, वीडियो गेम शेयरों ने महामारी के दौरान विनाशकारी असर से बचे उद्योगों में से एक के रूप में शेयर बाजार में फलफुल रहे हैं। 

कुछ अधिक लोकप्रिय खेलों ने सभी आयु समूहों को आकर्षित किया है। अब जैसे-जैसे स्थिति सामान्य हो रही है, ये खेल अधिकांश के जीवन में खाली समय बीताने के विकल्प बन गए हैं। इसलिए, जब आप निवेश करने के बारे में सोचते हैं, तो आपको अपने पोर्टफोलियो में कुछ विदेशी टॉप वीडियो गेम कंपनियों के शेयरों को शामिल करना चाहिए। आपके संदर्भ के लिए यहां कुछ शीर्ष वीडियो गेम स्टॉक्स के बारे में जानकारी दी जा रही है। 

  1. इलेक्ट्रॉनिक आर्ट्स इंक, (ईए):

इस गेमिंग कंपनी की स्थापना 1982 में हुई थी। यह राजस्व के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी वीडियो गेम कंपनी है। यह फीफा और मैडेन एनएफएल इसकी सबसे लोकप्रिय लाइसेंस प्राप्त फ्रेंचाइजी है। एपेक्स लीजेंड्सद सिम्स और बैटलफील्ड इसके लोकप्रिय ओरिजनलंस हैं। नैस्डेक में ईए का मूल्य-आय (पीई) अनुपात 46.54 है।

संबंधित:  2021 के टॉप भारतीय एकाधिकार स्टॉक

  1. एक्टिविज़न ब्लिज़ार्ड इंक., (एटीवीआई): 

यह एक संयुक्त कंपनी है, जो लंबे समय से अपने उपभोक्ताओं की जरूरतों को संतोषजनक ढंग से पूरा कर रही है। एक्टिविज़न कंसोल प्लेटफ़ॉर्म के लिए गेम बनाती है, जबकि ब्लिज़ार्ड ने कुछ सबसे अधिक कमाई करने वाले पीसी गेम विकसित किए हैं। साथ में उन्होंने उपभोक्ताओं को वीडियो गेम उद्योग में कुछ सबसे बड़ी हिट दी हैं, जैसे कैंडी क्रश सागाकॉल ऑफ़ ड्यूटीवर्ल्ड ऑफ वॉरक्राफ्ट और ओवरवॉच। नैस्डेक में एक्टिविज़न ब्लिज़ार्ड का मूल्य-आय (पीई) अनुपात 18.42 है। 

  1. टेक-टू इंटरएक्टिव सॉफ्टवेयर इंक., (टीटीडब्ल्यूओ):

यह न्यूयॉर्क शहर की एक कंपनी है और इसके पास प्रकाशन लेबल, रॉकस्टार गेम्स और 2K है। लोकप्रिय और लाभदायक श्रृंखला ग्रैंड थेफ्ट ऑटो रॉकस्टार गेम्स द्वारा विकसित और प्रकाशित की गई है। एनबीए 2K बास्केटबॉल सीरीज़ ने भी स्पोर्ट्स गेम सेक्शन में जगह बनाई है। नैस्डेक में टेक-टू का मूल्य-आय (पीई) अनुपात 34.07 है।

संबंधित: मोबाइल गेम्स, जो आपको स्टॉक के बारे में जानने में मदद करेंगे 

  1. निंटेंडो कंपनी लिमिटेड (एनटीडीओवाई):

यह जापान की एक वीडियो गेम कंपनी है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स में भी काम करती है। यह कंसोल गेम मशीनों को डिजाइन और विकसित करती है। साथ ही यह सॉफ्टवेयर भी विकसित करती है। कंपनी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और प्लेइंग कार्ड्स भी बनाती है। निंटेंडो 3DS, निंटेंडो Wii और निंटेंडो DS इस कंपनी के कुछ लोकप्रिय गेमिंग कंसोल हैं। फ्रैंकफर्ट स्टॉक एक्सचेंज में निन्टेंडो का मूल्य-आय (पीई) अनुपात ने 14.21 है।

  1. साइप्ले कार्पोरेशन (एससीपीएल):

एससीपीएल मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए गेम विकसित और प्रकाशित करती है। यह मुख्य रूप से कैसीनो और बिंगो खेलों पर केंद्रित है। जैकपॉट पार्टी कैसीनोहॉट शॉट कैसीनोएकाधिकार स्लॉट और बिंगो शोडाउन कंपनी द्वारा अपने उपभोक्ताओं को पेश किए जाने वाले कुछ प्रसिद्ध गेम हैं। नैस्डेक में साइप्ले का मूल्य-आय (पीई) अनुपात 19.63 है।

नोट: सभी पीई अनुपात 23 नवंबर 2021 तक के हैं।

संबंधित:  क्या आप इन सस्ता निवेश विकल्पों के बारे में जानते हैं?

इन शीर्ष वीडियो गेम स्टॉक्स ने बेहतर प्रदर्शन किया हैऔर अभी भी बढ़ रहा है। आप इसमें निवेश कर सकते हैं, कमा सकते हैं और खेल सकते हैं!

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य सूचना उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश या कर या कानूनी सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। इन क्षेत्रों में निर्णय लेते समय आपको अलग से स्वतंत्र सलाह लेनी चाहिए। 

 

संवादपत्र

संबंधित लेख