क्या आपने विवाह बीमा के बारे में सुना है? यहां जानिये इसके फायदे

भारतीय शादियों में जितना पैसा खर्च किया जाता है उसे देखते हुए जरूरी है कि भारत के लोग शादी के बीमा पर ध्यान दें।

Wedding Insurance a good thing

भारत में शादियों पर बड़े पैमाने पर पैसा खर्च किया जाता है। यहां शादियों को भव्य बनाने में कसर नहीं छोड़ी जाती। हफपोस्ट की एक रिपोर्ट बताती है कि एक औसत भारतीय परिवार अपनी पूरे साल की कमाई से ज्यादा पैसा एक शादी पर खर्च कर देता है- यह खर्च उनकी सीमा से कहीं ज्यादा होता है। हम शादियों को शानदार बनाने के लिए कर्ज़ लेते हैं, अपनी बचत से पैसा निकालते हैं और अपनी जमीनें तक बेच देते हैं। शादी के लिए शानदार जगह, महंगे गहनों और कपड़ों पर दिल खोल कर खर्च किया जाता है। क्या आप भी अपनी शादी में बहुत सा पैसा खर्च करने के बारे में सोच रहे हैं?

जब भी आप कार या घर जैसी चीजों को खरीदने पर भारी पैसा खर्च करते हैं तो सुनिश्चित करते हैं कि इसका बीमा हो जाए। तो फिर शादियों का बीमा भी क्यों ना किया जाए? शादी के बीमा के बारे में जानने के लिए यह लेख पढ़े और जाने कि मुसीबत के समय यह कैसे आपकी मदद कर सकता है: 

शादी का बीमा आपकी सहायता कैसे करता है?

शादी का बीमा निम्नलिखित वजहों से होने वाले आर्थिक नुकसान   से निपटने में आपकी मदद करता है:

1. शादी रद्द होने या उसकी तारीख आगे बढ़ने पर: निम्नलिखित वजहों से कोई शादी रद्द हो सकती है या उसकी तारीख को आगे बढ़ाया जा सकता है:

आग , भूकम्प और शादी की जगह पर सेंधमारी या चोरी होने पर
जिनकी शादी होनी है उनमें से किसी व्यक्ति की मृत्यु होने, अस्थाई या स्थाई चोट लगने या बिमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती होने पर आदि।
शामिल चीजें: इस बीमा में कार्ड छपाई पर लगा खर्च, शादी की जगह और केटरर को दिया गया अग्रिम भुगतान, सजावट, संगीत, होटल के कमरों की बुकिंग, और यात्रा से जुड़ी बुकिंग आदि का खर्च शामिल होता है। शादी के बीमा में आग, चोरी, सेंधमारी और प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकम्प ( केवल कुछ बीमा कंपनियां ही यह सुविधा देती हैं) जैसी वजहों से संपत्ति ( सजावट का खर्च, गहनों, कीमती पत्थरों, कीमती धातु, उपकरण आदि) को हुआ नुकसान शामिल होता है।

2. व्यक्तिगत दुर्घटना: आपको किसी दुर्घटना के कारण होने वाली मौत या उस दुर्घटना से स्थाई या अस्थाई विकलांगता होने की स्थिति में भी बीमा कवर मिलता है। 

बीमा कवर में शामिल लोग: इस बीमा में केवल नामित व्यक्ति ही नहीं बल्कि उसके वे रिश्तेदार भी इसमें शामिल होते हैं जिनसे व्यक्ति का खून का रिश्ता होता है। 

3. पब्लिक लाइबिलिटी: शादी के समारोह वाली जगह पर किसी दुर्घटना के कारण चोट लगने या संपत्ति के नुकसान के लिए भी आपको बीमा मिलता है।  

बीमा में शामिल लोग: इसमें  थर्ड पार्टी को बीमा सुरक्षा मिलती है । 

वे चीजें जिन्हें शादी के बीमा में शामिल नहीं किया जाता: 

शादी के बीमा में निम्नलिखित चीजें नहीं शामिल की जाती: 

  • गृहयुद्ध और आंतकवाद के कारण शादी रद्द होना
  • नामित व्यक्ति का अपहरण होना
  • खर्च, अगर यातायात का साधन नहीं मिल पाने की वजह से लोग शादी के स्थल पर नहीं पहुंच सके 
  • शादी रद्द होने के परिणामस्वरूप होने वाला नुकसान 
  • बीमित व्यक्ति के खुद को चोट पहुंचाने या आत्महत्या करने पर
  • बीमित लोगों के द्वारा जान बूझकर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर
  • शादी के पक्षों के बीच किसी आपसी विवाद से शादी रद्द होने पर

शादी ना केवल दूल्हा और दुल्हन बल्कि उनके परिवार के लिए भी अहम मौका होता है। इस मौके को खास बनाने के लिए बहुत कुछ किया जाता है जैसे - महंगे कपड़े, गहने खरीदना और मेहमानों के लिए इंतजाम करना आदि । 

हालांकि, कुछ चीजें आपके नियंत्रण में नहीं होती और शादी का बीमा किसी तरह की विपरीत स्थिति में आपको, आपके प्रियजनों और आपकी चीजों को सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें एक छोटी सी राशि चुका कर आप दुर्घटनाओं, आपदाओं, और अनचाही घटनाओं के लिए बीमा सुरक्षा पा सकते हैं। बीमा होने से आपको पैसे के नुकसान से निपटने में मदद मिलती है और समस्या को सुलझाने के लिए समय मिल जाता है। 

कुछ जनरल इंश्योरेंस कंपनियां जो शादी का बीमा देती है, जैसे बजाज एलायंज, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, फ्यूचर जनरेली, एचडीएफसी एरगो, टाटा एआईजी आदि।

Wedding insurance a good thing

संवादपत्र

संबंधित लेख

Union Budget