Neighbours of Ambani Family: जानिए कौन हैं मुकेश अंबानी के तीन पड़ोसी, बिलियनियर्स रो में कितने में लिया घर?

मुकेश अंबानी के घर के आसपास कई अन्य उद्योगपतियों और कुछ बॉलीवुड हस्तियों का भी घर है

Neighbours of Ambani Family

Neighbours of Ambani Family: दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक मुकेश अंबानी के घर का घर इतना सुंदर है कि कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने परिवार के साथ साउथ बॉम्बे में स्थित एंटीलिया में रहते हैं। एंटीलिया साउथ बॉम्बे के अल्टामाउंट रोड पर स्थित है, जिसे भारत में 'बिलियनियर्स रो' के नाम से भी जानते हैं। मुकेश अंबानी का घर देश का सबसे महंगा घर है, जिसमें हरेक सुविधाएं उपलब्ध हैं। 

मुकेश अंबानी के घर के आसपास कई अन्य उद्योगपतियों और कुछ बॉलीवुड हस्तियों का भी घर है। लता मंगेशकर और आशा भोंसले का घर भी इसी इलाके में है। प्रसिद्ध अभिनेता गुरुदत्त का घर भी इसी इलाके में है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि मुकेश अंबानी के पड़ोसी कौन हैं?

1. ओसवाल परिवारः मुकेश अंबानी के पहले पड़ोसी की बात करें तो वह है ओसवाल परिवार। ओसवाल परिवार अंबानी परिवार का पड़ोसी है। साल 2020 में मोतीलाल ओसवाल ट्रस्ट ने '33 साउथ' की 13वीं और 17वीं मंजिल पर डुप्लेक्स मकान खरीदा था। ओसवाल परिवार ने यह मकान 1.48 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से खरीदा था।

2. राणा कपूरः अंबानी के दूसरे पड़ोसी हैं, यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर। इन्होंने यहां पर 2013 में अपना घर खरीदा था। साल 2013 में उन्होंने मुंबई में पॉश अल्टामाउंट रोड पर 128 करोड़ रुपये में अपना घर खरीदा था। खुर्शीदाबाद बिल्डिंग नाम के इस ब्लॉक में 6 अपार्टमेंट हैं इसकी कीमत 150 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

3. एन. चंद्रशेखरनः टाटा ग्रुप की कंपनी 'टाटा संस' के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की फैमिली भी पिछले 5 साल से इसी इलाके में रह रही थी। कुछ साल पहले उन्होंने एक और टावर के 11वें और 12वें फ्लोर पर बने डुप्लेक्स को 98 करोड़ रुपये में खरीदा था। इनका परिवार भी यहां रहता है।

संवादपत्र

संबंधित लेख

Union Budget